---Advertisement---

Teeth Cleaning: दांतों पर जमी गंदगी से लेकर चेहर की झुर्रियां तक होगी गायब, शुद्ध देसी जुगाड़ फटाफट जानें

Teeth Cleaning: दांतों से लेकर तमाम तरह की समस्या से निजात दिलाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा तेल के कुल्ला करने की सलाह दी जा रही है.ये मुंह के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 26, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Teeth Cleaning
Follow Us
---Advertisement---

Teeth Cleaning: दांतों की समस्या से अकसर लोग परेशान रहते हैं. मसूड़ों से खून आना हो या फिर मुंह से बदबू और दांतों का पीलापन एक सामान्य बीमारी बनती जा रही है. कई लोग इनसे निजात पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट भी लेते हैं. लेकिन उन्हें राहत नहीं मिलती है. ऐसे ही लोगों को दांतों की समस्याओं से निजात दिलाने का तरीका हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताया जा रहा है. वो प्राचीन काल में इस्तेमाल होने वाले रामबाण आयुर्वेंदिक इलाज के बारे में बता रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट तेल का कुल्ला करने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि, इससे  मुंह की बीमारियों से लेकर चेहरे पर पड़ी झुर्रियां तक गायब हो जाती हैं.

Teeth Cleaning के लिए करें तेल का कुल्ला

तेल से कुल्ला करने को आयुर्वेद में ‘ऑयल पुलिंग’ कहा जाता है। यह दांतों की सफाई से लेकर शरीर के विषैले पदार्थों  को बाहर निकालता है.जिसके कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं. तेल का कुल्ला करने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया थूकने के साथ ही बाहर निकाल जाते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FitTuber

ये कैविटी और प्लाक से बचाव करते हैं.  इससे दांतों की सड़न का खतरा कम हो जाता है. जिन लोगों के मसूड़ों में सूजन है. उन्हें इससे राहत मिलती है.मुंह के बैक्टीरिया कम होने से सांसों की बदबू की समस्या दूर होती है. इसके साथ ही होंठ भी पिंक होते हैं. इतना ही नहीं दांतों का पीलापन भी ठीक हो जाता है. तेल का कुल्ला शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है. जिससे थायराइड, माइग्रेन, सिरदर्द और आंखों की तकलीफों और चेहरे की झुर्रियां भी सही होती हैं.

तेल का कुल्ला करने का सही तरीका

तेल का कुल्ला करने के लिए आप नारियल का तेल, तिल का तेल या सरसों का तेल चुन सकते हैं.सुबह खाली पेट एक बड़ा चम्मच तेल मुंह में लें और उसे 15-20 मिनट तक चारों तरफ घुमाएं. इसके बाद इसे थूक दें. इससे बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएंगे. रोजाना तेल का कुल्ला करने से बहुत जल्द इसका लाभ दिखने लगेगा.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026