---Advertisement---

Vitamin B12 की कमी को खत्म करने का सबसे सस्ता और आसान तरीका, जूझ रहे लोग जरुर करें ट्राई

Vitamin B12: विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत ही सस्ता और टिकाऊ देसी इलाज हेल्थ एक्सपर्ट बता रहे हैं। इसका सेवन करके आप भी इस बेहद महत्वपूर्ण विटामिन की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 9, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 9, 2026 2:10 अपराह्न

Vitamin B12
Follow Us
---Advertisement---

Vitamin B12: शरीर के लिए वैसे तो सभी पोषक तत्व बहुत जरुरी हैं। लेकिन विटामिन बी12 की कमी सबसे ज्यादा  बॉडी को प्रभावित करती है। क्योंकि ये शरीर नहीं बनाता है, इसीलिए इसकी कमी को भोजन से ही पूरा करना पड़ता है। नॉनवेज खाने वालों के लिए इस कमी को पूरा करना आसान होता है। लेकिन वेजिटेरियन्स के लिए मुश्किल होता है। विटामिन बी12 की कमी लगातार थकान और कमजोरी, बेजान त्वचा, झड़ते बाल, मुंह में छाले , हाथ-पैरों में झनझनाहट, भूलने की समस्या और नशों में दर्द जैसी तमाम सारी परेशानियां पैदा करती है। ऐसे ही लोगों के लिए हेल्थ एक्सपर्ट  के द्वारा एक देसी  इलाज बताया जा रहा है। ये सस्ता और बेहद उपयोगी भी है।

Vitamin B12 की कमी को पूरा करते हैं मोरिंगा के पत्ते

हेल्थ एक्सपर्ट विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे लोगों को मोरिंगा यानी की सहजन की फली या पत्ती खाने की सलाह दी जा रही है। Fit Tuber के हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,  एक बार उनका खुद का विटामिन B12 का स्तर गिरकर 161 pg/mL हो गया था जो कि 200 से ऊपर होना चाहिए, उन्होंने अपनी डाइट में कोई और दवा या बड़ा बदलाव शामिल नहीं किया, बल्कि सिर्फ 2 महीने तक लगातार मोरिंगा की पत्तियों का सेवन किया, जिससे उनका B12 स्तर बढ़कर 444 pg/mL हो गया।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi

उनका कहना है कि, आंतों की समस्याओं को कम करना और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर शरीर में विटामिन B12 की कमी को प्राकृतिक रूप से खत्म करता है। मोरिंगा के पत्ते फाइबर से भरपूर मात्रा में होता है। इसीलिए इसके सेवन से विटामिन बी12 की कमी खत्म होती है। वहीं, बॉडी के सूजन को भी कम करता है। ये लीवर के फंक्शन को ठीक करता है और पोषक तत्वों को सोंकने में मदद करता है। मोरिंगा में मौजूद आयरन और फोलेट शरीर में विटामिन बी 12 को बनाता है।

मोरिंगा का कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप भी विटामिन बी12 की कमी को खत्म करना चाहते हैं तो मोरिंगा के पत्तों का साग, जूस ,सांभर , दाल और सूप के रुप में कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके पत्तियों का पाउडर बनाकर गर्म पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं। आप इसे स्मूदी और छाछ में भी डाल सकते हैं। मोरिंगा के पत्तों की चाय भी बना सकते हैं। रोजाना इसका सेवन नियमित रुप से करने पर फायदा जरुर मिलता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Health Tips

अक्टूबर 6, 2026

Belly Fat

अक्टूबर 6, 2026