Contact Lens: आंखों को खूबसूरत दिखाना हो या फिर चश्में को हटना हो, इसके लिए लोग लेंस का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है? इन्हें लगाते हुए की गई कुछ गलतियां जिंदगीभर के लिए अंधा बना सकती है. इसकी जानकारी आई हेल्थ एक्सपर्ट के द्वरा दी जा रही है. उनका कहना है कि, आंखों पर लैंस लगाते हुए की गई तीन गलतियां कॉर्नियां खराब कर सकती हैं और व्यक्ति हमेशा के लिए अंधा हो सकता है.
नॉर्मल पानी में लेंस रखने से बचें
अगर आप आंखों के लेंस को इसके सॉल्यूशन से हटाकर इन्हें साधारण पानी में रखते हैं तो ये आंखों को काफी प्रभावित करता है. इससे आंखों में इंफेक्शन हो सकता है.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट DrAdityaModi
जिसके कारण कॉर्निया खराब हो सकता है. क्योंकि इससे बैक्टीरिया सीधे आँख में जा सकता है। इसीलिए हमेशा साबुन से हाथ धोकर और उन्हें सुखाकर ही लेंस सॉल्यूशन के साथ लगाना चाहिए.
लेंस लगाकर सोने से बचें
आई एक्सपर्ट का कहना है कि, लेंस लगाकर कभी नहीं सोना चाहिए. जब आंखों में लेंस लगाकर सोया जाता है तो कॉर्निया को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि, लेंस लगाकर सोने से 40 मिनट की झपकी भी खतरनाक हो सकती है.इसीलिए लेंस को 8 घंटे से ज्यादा नहीं पहनकर रखना चाहिए. वहीं, लेंस की एक्सपायरी डेट का भी ध्यान रखना चाहिए, पुराने लेंस आंखें खराब कर सकते हैं.
लेंस लगाकर आंखें रगड़ने से बचें
आंखों पर लेंस लगाकर कभी भी इन्हें रगड़ना नहीं चाहता है. इससे आंखें घायल हो सकती हैं. इनमें दर्द के साथ इंफेक्शन हो सकता है. इसीलिए आँख में लालिमा, दर्द और धुंधलापन महसूस हो तो तुरंत लेंस निकाल दें और डॉक्टर से संपर्क करें. बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों में लेंस लगाने से बचें.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
