Liver Health: अगर आप अपने खान-पान कंट्रोल नहीं करते हैं तो आप लिवर से जुड़ी समस्याओं से निजात नहीं पा सकते हैं। ऐसे में लिवर के एक्सपर्ट ने बताया कि किन 5 चीजों का खतरा आपके लिए साइलेंट डेथ की वजह बन सकती है। इससे लिवर को कुछ इस कदर नुकसान होता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आइए जानते हैं लिवर हेल्थ के लिए 5 आइटम से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। इन्हें बदलने के बाद आप अपने लिवर का ख्याल रख सकते हैं और खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
जूस पीना है लिवर हेल्थ के लिए खतरा
एक्सपर्ट के मुताबिक जब हम जूस पीते हैं तो बिना फाइबर के शुगर आपके लिवर में फैट के तौर पर स्टोर होती है। इसकी वजह से हेल्थ को काफी हद तक नुकसान पहुंचता है जिसकी शायद हम कल्पना भी नहीं करते हैं।
लो फैट पैकेज्ड फूड से कर ले तौबा
लो फैट पैकेज्ड फूड में शुगर हाई होता है जो स्वस्थ लिवर को लोड करती है और इसकी वजह से खतरा होता है।
बार-बार स्नेक्स का सेवन करना
लिवर हेल्थ के लिए यह भी काफी रिस्की है। अगर आप थोड़ी थोड़ी देर पर कुछ-कुछ खाते रहते हैं तो संभल जाए क्योंकि इसकी वजह से लिवर को फैट बर्न करने का समय नहीं मिल पाता है।
लेट नाइट खाना है Liver Health के लिए नुकसानदायक
अगर आप लेट नाइट खाना खा रहे हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है क्योंकि इस दौरान आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। इस दौरान लिवर को डिटॉक्स करने का समय नहीं मिलता है और इसकी वजह से इस पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स आपके फैटी लिवर की वजह बनती है तो ऐसे में इसका सेवन कम से कम करना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
