Vitamin E की कमी को जड़ से खत्म करती हैं ये 3 चीजें, स्किन से लेकर बालों तक की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए है वरदान!

Vitamin E : विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा 3 चीजें बताई जा रही है। इनका सेवन करके आप लाभ ले सकते हैं।

Vitamin E

Picture Credit: Google

Vitamin E : विटामिन ई शरीर के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है। इसकी कमी से शरीर की नसें कमजोर होने लगती है। वहीं, ये आंखों, बालों , त्वचा और इम्यूनिटी को भी पूरा प्रभावित करता है। इसीलिए लोग कई दवाएं और सप्लीमेंट के जरिए इसे पूरा करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा 3 ऐसी चीजें बताई जा रही हैं, जिनमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन ई होता है।

Vitamin E की कमी को पूरा करने के लिए व्हीट जर्म ऑयल का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, एक चम्मच रोजाना व्हीट जर्म ऑयल यानी गेंहू का तेल पीने से शरीर में विटामिन ई की कमी पूरी होती है। इसमें मौजूद टोकोफेरोल और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट बहुत जल्दी शरीर में फायदा करते हैं।यह विटामिन ई का सबसे शक्तिशाली स्रोत है। इसका मात्र एक चम्मच आपकी जरूरत को पूरा कर सकता है।

सूरजमुखी के बीजों का सेवन

इसी तरह हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। लगभग 45 ग्राम बीज रोज़ की 100 फीसदी  ज़रूरत को पूरा कर देते हैं। विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालकर अच्छी चीजों में बदल देता है। इसमें जिंक और सेलेनियम बहुत अधिक होता है।

बादाम हेल्थ के लिए क्यों है जरुरी?

बादाम का सेवन करने से भी शरीर को विटामिन ई मिलता है। इसीलिए रात भर 5 से 8 बादाम पानी में भिगोकर रखें और सुबह उनका छिलका उतारकर खाएं। बादाम में हेल्दी फैट्स के साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी 12 , कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। ये हेल्थ के लिए बहुत जरुरी है।

विटामिन ई क्यों है जरुरी?

आपको बता दें, विटामिन ई  फैट में घुलनशील होता है। इसे शरीर में सोखने के लिए वसा की आवश्यकता होती है। अगर कोई व्यक्ति ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिससे उसका शरीर वसा को नहीं पचा पाता, तो विटामिन ई भी अवशोषित नहीं हो पाता। इसीलिए इसकी कमी को पूरा करना बहुत जरुरी होता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version