Thyroid: स्वास्थ्य के लिहाज से अगर बात करें तो कहा जाता है कि लेट डिनर आपके लिए अनहेल्दी होता है। हालांकि क्या आपको पता है कि न सिर्फ डिनर की आदत बल्कि ये 5 गलतियां भी आपके लिए थायराइड में अनहेल्दी है और इसकी वजह से शरीर को काफी परेशानियां होती है। ऐसे में डिनर के बाद की इन 5 गलतियां से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं आखिर कैसे अपना ख्याल रखें और किस तरह से रात के खाने के बाद खुद को गलती करने से बचाए।
Thyroid में डिनर की टाइमिंग को लेकर गलती
अगर रात 9 बजे के बाद आप डिनर कर रहे हैं तो थायराइड में यह सबसे बड़ी गलती है। अगर आपको यह लगता है कि सिर्फ एक मिल ही तो है क्या फर्क पड़ता है तो आपको यह पता होना चाहिए की देर रात डिनर करने से कॉर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपको अच्छी नींद नहीं आती है। आप 8 घंटे सोने के बाद भी थके हुए महसूस करते हैं।
लेट नाइट बेड पर स्क्रीन टाइम क्यों है अनहेल्दी
आप अपने फोन को रात में भी स्क्रोल करते हैं और यह सोचते हैं कि शायद आपको इससे आराम मिले और नींद आ जाए। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन को खत्म कर देती है जिसकी वजह से आपको गहरी नींद नहीं आती है। आप सोने से कम से कम 60 मिनट पहले स्क्रीन देखना बंद कर दें।
रात के डिनर के बाद चीनी खाने से क्यों बचें
अगर आपको रात में डिनर करने के बाद चीनी मिठाई या डेजर्ट खाने की आदत है तो आपको पता होना चाहिए कि इससे आपका इंसुलिन तेजी से बढ़ता है। उस समय शरीर रिपेयर मोड में होना चाहिए। इसकी वजह से शरीर में सूजन बढ़ती है और आपको नुकसान होता है। रात में चीनी की जगह एक-दो खजूर खा सकते हैं।
7 घंटे से कम नींद क्यों है रिस्की
अगर आप 12 बजे सो रहे हैं और सुबह 6 उठ जाते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि 10 से लेकर 2 बजे के बीच सबसे ज्यादा आपका शरीर काम करता है। अगर आपका सोने का रूटीन खराब है तो उसकी वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो होने के साथ-साथ आपको और भी परेशानियां हो सकती है। कम से कम 10:30 बजे आप सोने की आदत डालें
क्यों शाम को हेवी एक्सरसाइज से बचें
अगर आप शाम को ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं और रात के 8-9 बजे जिम जाते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इसकी वजह से आपका कॉर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। आपके शरीर को जिस समय आराम की जरूरत होती है उस समय वह स्ट्रेस मोड में होता है। ऐसे में आप शाम 7 बजे से पहले वॉकआउट खत्म करें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
