---Advertisement---

High Cholesterol के जानी दुश्मन हैं ये 5 चीजें, डाइट में शामिल करते ही नसों से साफ हो जाती है सारी चर्बी !

High Cholesterol : खून में जमे गंदे फैट को कम करने के 5 देसी इलाज डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे हैं। ये हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत ज्यादा मदद करते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 27, 2026 6:28 अपराह्न

High Cholesterol
Follow Us
---Advertisement---

High Cholesterol:  कॉलेस्ट्रोल बढ़ते ही शरीर गंभीर बीमारियों से घिरने लगता है। ये खून में जमी चर्बी होती है।इसे हाई कॉलेस्ट्रोल के नाम से जाना जाता है। जब ये धमनियोंमें जमा हो जाती हैं तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ये मरीज की कभी जान ले सकता है।कॉलेस्ट्रोल हमेशा खराब लाइफस्टाइल से बढ़ता है। इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा नसों में जमी चर्बी को साफ करने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में लगभग हर चौथा इंसान हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान है। कोलेस्ट्रॉल का कोई दर्द नहीं होता है। कोई लक्षण इसका नहीं दिखता है और यह चुपचाप आपकी ब्लड वेसल्स के अंदर चिपकता चला जाता है और धीरे-धीरे ब्लॉकेज को बढ़ावा देता है। इसी लिए इसे हटाने के लिए इन 5 देसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1-High Cholesterol को कंट्रोल करने के लिए करें ओट्स का सेवन

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, ओट्स के अंदर एक स्पेशल फाइबर होता है जिसका
नाम है बीटा ग्लूकन  है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

ये पानी में घुल जाता है।जब ये फाइबर आपके पेट में जाता है तो वहां पर भी यह पानी के साथ मिलकर जेल बना लेता है और कोलेस्ट्रॉल को ट्रैप करके बॉडी से बाहर निकाल देता है। चार से छह हफ्तों में ही आपका एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 5 से 10% तक कम हो सकता है बिना किसी दवाई के। लेकिन ओट्स लेते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखिएगा कि आपको प्रोसेस्ड ओट्स रेडी टू कुक ओट्स या फिर मसाला ओट्स नहीं खरीदने हैं।

2-मेथी से घटेगा हाई कोलेस्ट्रॉल

मेथी के अंदर सैपोनिस और गैलेक्टोमन फाइबर होता है । यह दोनों चीजें मिलकर कोलेस्ट्रॉल को और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में  हेल्प करते हैं। रात को एक से दो टीस्पून मेथी दाना आप ले लीजिए और एक गिलास पानी के अंदर इसको भिगो के रख दीजिए। सुबह जब आप उठेंगे तो यहीपानी आपको सीधा लेकर पी लेना है और जो दाने आपके बचेंगे उनको चबा चबा कर खा लेनाहै। छ से आठ हफ्तों में कोलेस्ट्रॉल इससे जरूर कम होने लगेगा।

3-दालों का करें सेवन

भोजन में चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और राजमा जैसी तमाम सारी दालों को शामिल कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल की दुश्मन होती हैं। दालों के अंदर सॉल्युबल फाइबर और प्लांट स्टेरॉल्स होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को आंतों में अब्सॉर्ब होने से रोकते हैं। यानी यह कोलेस्ट्रॉल के ऊपर डबल अटैक करती हैं। इसीलिए इनके सेवन बढ़ाएं।

4-अलसी के कम होगी खून की गंदी चर्बी

अलसी यानी फ्लैक्स सीड्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में  ज्यादा हेल्प करती हैं।
इसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स, लाइगेंस और सॉलुबल फाइबर होता है। ये शरीर में कॉलस्ट्रोल को बढ़ने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियां और ब्लॉकेज होने का जो रिस्क है वो काफी हद तक कम हो सकता है। ये कॉलस्ट्रोल को शरीर से बाहर निकाल देता है। इस भूनकर पाउडर बान लें। फिर आटे से लेकर तमाम तरह के खानों में इसका सेवन कर सकते हैं।

5-रोजा ना खाएं लहसुन

लहसुन यानि गार्लिक के अंदर एक एलेसिन होता है। ये ए रिडक्टेस नाम के एंजाइम को टारगेट करता हैं। जिससे खून में जमा होने वाली चर्बी साफ होने में मदद होती है। इसीलिए इसका सेवन करें। रोजाना सुबह खाली पेट दो कच्चे लहसुन की कलियां आप लीजिए। इन्हें बारीक-बारीक पहले काट लीजिए या फिर क्रश कर लीजिए और 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए ताकि एलेसिन एक्टिवेट हो जाए और फिर इन्हें चबा चबाकर गुनगुने पानी से खा लीजिए। ये  बहुत जल्द फायदा करता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026