Vitamin B12 : विटामिन बी 12 की कमी होने से शरीर में दिल से लेकर दिमाग और स्किन तक पर तमाम सारे लक्षण दिखने लगते हैं.वेजिटेरियंस को विटामिन बी12 की कमी अक्सर सताती रहती है। बहुत सारे लोग स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट पर रहते हैं . जिसके कारण उनके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी काफी बढ़ जाती है. इसके साथ ही जिन लोगों का पेट खराब रहता है. उनमें ये समस्या काफी होती है. इस विटामिन की कमी में शरीर के अंदर कुछ लक्षण दिखते हैं. घबराहत, झनझनाहट, थकावन और याददाश्यत में कमी आदि. इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए कुछ लोग विटामिन बी12 की दवा लेते हैं तो कुछ लोग डाइट से इसे पूरा करते हैं. क्योंकि ये विटामिन शरीर में बनता नहीं है. इसीलिए कई बार दवा भी काम नहीं करती है. इसीलिए डॉक्टर के द्वारा 3 ऐसी चीजें बताई जा रही है. जिनके इस्तेमाल से इसे बढ़ाया जा सकता है.
Vitamin B12 बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
डॉक्टर का कहना है कि, इस देसी दवा को बनाने के लिए छिलके वाले भुने चने लेने हैं. इसके बाद मुनक्का और होममेड दही लेना है. इसके बाद भुना हुए जीरे का पाउडर लेना है. भूने हुए चने को रातभर भिगोकर रखना है. इसके साथ ही मुनक्के को भी भिगोकर रखना है. ऐसा करने से इसकी तारीर ठंडी हो जाएगी.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Dr Bhushan Research Lab
इसके बाद दही में भूना हुए जीरा कम मात्रा में कर मिक्स करना है. इन सभी चीजों को बारीक पीसकर मिक्स करना है. इसके बाद सुबह नाश्ते के एक घंटे के बाद इसका सेवन कर सकते हैं. ये पेट की समस्याओं को कम करेगा. इसके साथ ही विटामिन बी 12 का अच्छा स्त्रोत बनेगा. ये पेट की समस्याओं को दूर करके विटामिन बी12 के अवशोषण को बढ़ाता है.
ये 3 तत्व विटामिन बी12 बढ़ाने में कैसे करते हैं काम?
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं. इसके अच्छे बैक्टीरिया पेट की समस्या को खत्म करता है. मुनक्का आयरन से भरपूर होता है. चने को छिलके में प्रोटीन, फाइबर और ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है. जीरा पेट में गैस, एसिडिटी और बदहजमी को ठीक करता है. इन सभी को मिक्स करके खाने से हेल्थ को बहुत फायदा मिलता है.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






