Vitamin B12: विटामिन बी 12 शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है. क्योंकि ये बॉडी को एनर्जी देता है. इस विटामिन की कमी से बालों, स्कीन और हड्डियों सहित तमाम सारी बीमारियां होना शुरु हो जाती है.विटामिन बी12 शरीर में खाने से बनता है. नॉनेवेज में ये अच्छी मात्रा में होता है. लेकिन वेजिटेरियन के लिए थोड़ा सा मुश्किल होता है.इसीलिए उन लोगों में इसकी कमी काफी होती है. Vitamin B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाता है. इसके साथ डीएनए को भी यही बनाता है, हार्ट से लेकर मेंटल हेल्थ इस पर काफी निर्भर होती है. इसीलिए इसकी कमी शरीर को बीमारियों से भर देती है. डॉक्टर सलीम जैदी इसी के बारे में बता रहे हैं. कैसे वेजिटेरियन लोग इस कमी को पूरा कर सकते हैं.
Vitamin B12 की कमी वेजिटेरियन लोग कैसे पूरा करें?
- वेजिटेरियन लोग विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर और घी अधिक से अधिक खा सकते हैं. ये इसकी कमी को तेजी से पूरा करता है.
- विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए ओट्स, सोयाबीन और बादाम बहुत अच्छे होते हैं. रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा इसे बना सकते हैं.
- कुरित मूंग की दाल और भीगे चने भी खा सकते हैं. ये शरीर को एनर्जी भी देते हैं और मिटामिन की कमी तो पूरा भी करते हैं.
- मशरूम , पालक, और अल्फाल्फा केला और सेब विटामिन बी 12 की कीम को पूरी करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha
किन लोगों में तेजी से बढ़ती है विटामिन बी 12 की कमी?
- सर्जरी के बाद मरीज के पेट में विटामिन B को अवशोषित करने के लिए जरूरी ‘इंट्रिंसिक फैक्टर’ की कमी हो जाती है. जिसके कारण बिटामिन बी 12 की कमी तेजी से बढ़ सकती है.
- शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों में अकसर ये कमी पायी जाती है.
- उम्र बढ़ने के कारण एसिड का उत्पादन कम हो जाता है. जिसकी वजह से बिटामिन बी 12 की कमी काफी घट जाती है.
- एसिडिटी की दवाएं भी बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं. जिसके कारण विटामिन बी 12 की कमी तेजी से बढ़ने लगती है.
- कुछ लोगों में आनुवंशिक रूप से विटामिन B 12 की कमी होती है. जिसके कारण उन्हें गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है.
विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण क्या-क्या हैं?
1.विटामिन बी 12 की कमी शरीर में कमजोरी और थकान को बढ़ा देता है. दिन भर बिस्तर में पड़े रहने पर भी बहुत कमजोरी और थकावट होती है.
2.हाथ-पैरों में झनझनाहट और तेज दर्द होने लगता है. ये सुन्नपन दवा खाने के बाद भी कम नहीं होता है.
3.पीलिया बढ़ने से त्वचा और आंखों में पीलापन आ जाती है. शरीर में तेजी से खून की कमी होती है.
4.मुंह में दाने, छाले, दर्द और सूजने आने लगता है.
5.याददाश्त कमजोर होना, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, डिप्रेशन और मूड स्विंग होने लगते हैं.
6.भूख की समस्या, पाचन की परेशानी और सांस फूलने लगता है.
7.चेहरा समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है. इसके साथ ही बाल भी सफेद हो जाते हैं.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
