Weight Loss: सिर्फ 2 महीने में आप 80 किलो से 13 किलो कम कर सकते हैं। जी हां, यह हम नहीं बल्कि weightlossworld2 इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए पोस्ट में दावा किया गया है जिसकी हम तो पुष्टि नहीं करते लेकिन आप इसे ट्राई कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। महिला ने इसे लेकर लोगों को डाइट के लिए कई सारे ऑप्शंस देती हुई दिखी जो आपका वेट लॉस जर्नी में फायदेमंद हो सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए यह जरूरी है कि आप अपना फैट लॉस किस तरह से कर रहे हैं। ऐसे में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
डाइट में Weight Loss के लिए डेली टार्गेट हैं अहम
दरअसल इस पोस्ट में बताया गया है कि वेट लॉस के लिए आपको डेली टारगेट का ध्यान रखना जरूरी है जिसमें कैलोरी से लेकर प्रोटीन, कार्ब और फैट का ध्यान रखना अहम होता है। इस बात पर जरूर गौर करें कि यहां फैट यानी हेल्दी फैट्स की ही बात हो रही है जहां दिन की कैलोरी काउंट 1200 से 1300 बताया जा रहा है। प्रोटीन 50 से 95 ग्राम कहा गया। कार्ब140 से 160 ग्राम बताया गया है। इसके साथ ही हेल्दी फैट्स आप ले सकते हैं।
कैसे करें वेट लॉस के लिए सुबह की शुरुआत और रात का अंत
इसके साथ ही महिला ने बताया कि सुबह 6 से 7 के बीच गर्म नींबू पानी या फिर जीरा पानी का सेवन आप कर सकते हैं तो वहीं रात के खाने में भी इस बात का ध्यान रखें कि इसमें प्रोटीन कार्ब से लेकर कैलोरी तक की मात्रा भरपूर हो। अगर रात में आपको भूख लग जाती है तो सबसे अंत में हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं जो आपके पेट में अहम हो सकता है। वहीं वेट लॉस के लिए कोई डाइट और रेसिपी के बारे में बताते हुए महिला ने कई ऑप्शन भी दिए हैं जो आपके लिए जरूरी हो सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
