---Advertisement---

Fatty Liver पर जमी गंदी चर्बी को पिघाल देती है ये स्पेशल ड्रिंक, लीवर की समस्या से जूझ रहे लोग जरुर पिएं

Fatty Liver : फैटी लीवर को कम करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा खास तरह की ड्रिंक बतायी जा रही है। ये सूजन और दर्द में राहत देती है। इसे बनाना बेहद आसान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2026 6:12 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver :  फैटी लीवर की समस्या से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। लीवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है। ये पोषक तत्वों को छानकर बॉडी के अन्य हिस्सों तक पहुंचाता है। यही कारण है कि, लीवर में जरी सी भी दिक्कत आने पर दिल से लेकर दिमाग तक प्रभावित होता है। लीवर की समस्या के सबसे बड़े कारण  खराब लाइफस्टाइल और शराब का सेवन है। मोटे लोगों में ये समस्या आम मानी जाती है। इसकी सबसे ज्यादा जानलेवा बीमारियां क्रोनिक हेपेटाइटिस B /C, और एक्यूट लीवर फेलियर,लीवर सिरोसिस और लीवर कैंसर है। इनकी शुरुआत फैटी लीवर से होती है। ध्यान ना देने पर स्थिति बिगड़ जाती है। इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी दवा के साथ खास तरह के देसी ड्रिंक को पीने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि, इस डिटॉक्स वाटर के सेवन से जिद्दी चर्बी को गलाया जा सकता है।

Fatty Liver  के लिए जरुरी है अदरक, हल्दी और दालचीनी 

डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताया जा रहा है कि, अदरक, हल्दी और दालचीनी से बनी खास ड्रिंक फैटी लीवर को कम करने में मदद करती हैं। अदरक में जिंजरोल और शौगाओल होता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके साथ ही शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

वहीं, दालचीनी इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करती है। जिसकी वजह से लीवर को कम मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही हल्दी में करक्यूमिन होता है। ये लीवर के सूजन और दर्द में राहत पहुंचाती है। ये एंजाइम्स बढ़ाने में मदद करता है।

फैटी लीवर को खत्म करने के लिए बनाएं स्पेशल ड्रिंक

अदरक, हल्दी और दालचीनी से बनी होम रेमेडी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए एक बर्तन में एक गिलास पानी उबालें। इसमें कसी हुई अदरक, हल्दी और दालचीनी डालें। इसके बाद इन्हें कुछ देर के लिए उबलने दें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और एप्पल साइडर को मिक्स करें और रोजाना निहार मुंह पिएं। लेकिन ध्यान रहे इस ड्रिंक के साथ लीवर डाइट और एक्सरसाइज जरुर करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026