Thyroid Treatment : अगर आप भी गले की गंभीर बीमारी थाइराइड से जूझ रहे हैं तो इस देसी उपाए को जरुर आजमाए. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, इसके सेवन से गले का दर्द और सूजन दोनों ठीक हो जाते हैं. ये इस समस्या का सबसे कारगर इलाज है.थायराइड की बीमारी गले में मौजूद थायराइड ग्रंथि के असंतुलन के कारण होती है.यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है. यही कारण है कि, इसके होते ही मोटोपा बढ़ने लगता है. इसका प्रमुख कारण तनाव, जेनेटिक और खाने में आयोडीन की बहुत कमी या बहुत अधिकता होती है. इस दौरान वजन बहुत तेजी से बढ़ता है या फिर घटता है. इस दौरान गले में सूजन, दर्द और गांठे दिखने लगती हैं. ब्लड की जांच कराने पर इसका पता चल जाता है. कई बार दवा खाने पर भी इसमें आराम नहीं मिलता है. इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट का ये देसी नुस्खा जरुर आजमाएं.
Thyroid Treatment कैसे देसी तरह से करें?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, धनिए के पानी और अश्वगंधा की गोली सुबह और शाम रोजाना खाने से फायदा मिल जाता है.धनिया का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता हैं. ये थायराइड ग्रंथि की सूजन कम करते हैं और हार्मोन्स को कंट्रोल करता है.
देखें वीडियो
वहीं,अश्वगंधा एक ‘एडैप्टोजेन’ है। यह स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है. जिससे थायराइड ग्रंथि पर दबाव कम होता है और मरीज को जल्द राहत मिलती है. इसीलिए रात भर दो चम्मच साबुत धनिया एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इसे छानकर गुनगुना पिएं. इससे जल्द राहत मिलता है. वहीं, अश्वगंधा की गोली खाने के बाद लेनी है. एक महीने तक इसका सेवन करने से राहत मिलती है.
थायराइड का इलाज तुरंत करें
थायराइड की समस्या तब गंभीर हो जाती है जब हार्मोन का स्तर बहुत अधिक बढ़ या घट जाता है. इस स्थिति में शरीर के कई अंग काम नहीं करते हैं. शुरुआती दौर में इसके लक्षण नहीं दिखते हैं. लेकिन जब मरीज को इसके बारे में पता चल जाए तो डॉक्टर से तुरंत इसका इलाज करवाना चाहिए.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
