---Advertisement---

बढ़ते Uric Acid को कंट्रोल करने के लिए डाइट में इन फलों को करें शामिल, झटपट छूमंतर हो जाएगी समस्या

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कई दवाइयां उपलब्ध है लेकिन आप इसे कुछ फलों के इस्तेमाल से नैचुरल तरीके से भी कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में आप इन फलों को डाइट में शामिल कर इस समस्या को ठीक कर सकते है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 20, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uric Acid: भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान पीन की वजह से हमारे शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर के साथ यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की समस्या भी आम हो गई है। ऐसे में बढ़ते यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करना बहुत ही जरूरी है।

यूरिक एसिड बढ़ने का कारण

देश में हजारों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें कि, यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ होता है जो शरीर में प्यूरीन तत्व के टूटने से बनता है। प्यूरीन रोजाना खाए पिए जाने वाले पदार्थों में पाया जाता है। जब यह पदार्थ हमारी किडनी में चिपकने लग जाता है और छोटी-छोटी पथरी का रूप ले लेता है जिसके कारण यूरिक एसिड लेवल में बढ़ोतरी हो जाती है। वैसे तो बाजार में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कई दवाइयां उपलब्ध है लेकिन आप इसे कुछ फलों के इस्तेमाल से नैचुरल तरीके से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

संतरा और नींबू

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छा फल संतरा और नींबू माना जाता है। बता दें कि, इन फलों में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसे आसानी से यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि, खट्टे फलों में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके सेवन से आपके शरीर के अंदर गंदगी भी दूर हो जाती है।

सेब

इस कड़ी में दूसरे पल का नाम सेब है। बता दें कि सेब हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसी के साथ इसको यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फाइबर की मात्रा से भरपूर ये फल आपके पाचन संबंधी दिक्कत को भी छूमंतर कर देता है ।

Also Read: स्टाइलिश लेवेंडर ऑउटफिट में कहर ढा रही हैं Tejasswi Prakash, नशीली आंखों ने चुराया फैंस का दिल

केले

इस कड़ी में तीसरा नाम केले का आता है। बता दें कि, केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसको हम यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केले को अपनी डाइट में शामिल करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी।

अनानास

इसी के साथ इस कड़ी में आखिरी फल का नाम अनानास है। बता दें कि, अनानास दर्द व सूजन को कम करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी पाई जाती है जो हमारे पाचन में मदद करती हैं। इसको अपनी डाइट में शामिल करने से आप यूरिक एसिड को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

Also Read: Punjab Government Scheme: पंजाब में डॉक्टर की कमी को पूरा करेगी Mann सरकार, जानें क्या है प्लान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026