---Advertisement---

Unhygienic Food Video: मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्यौहार पर लग सकता है ग्रहण, गंदगी से बन रही रेवड़ी देख हो जाएंगे दुखी

Unhygienic Food Video: मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्यौहार पर रेवड़ी का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। लेकिन क्या आपको पता है ? गंदगी से बनी रेवड़ी बीमार कर सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 18, 2025 6:43 अपराह्न

Unhygienic Food Video
Follow Us
---Advertisement---

Unhygienic Food Video: सर्दी के मौसम में गुड़ और तिल से बनने वाली रेवड़ी का घर-घर में इस्तेमाल होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसी लिए लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन साल शरु होते ही मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्यौहार पर जितनी रेवड़ी खाई जाती हैं, उतनी पूरे साल भर नहीं खाई जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है? बाजार में मिलने वाली हर रेवड़ी हेल्दी नहीं होती है। काफी सारे लोग अपने निजी लाभ के लिए बहुत ही गंदी तरह से इसे बनते हैं। सोशल मीडिया पर रेवड़ी मेकिंग का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रेवड़ी बनाने का जो तरीका है वो इतना ज्यादा गंदा है कि, इसे खाते ही कोई भी अस्पताल पहुंच जाएगा।

गंदगी से बनती रेवड़ी पहुंचा सकती है अस्पताल

बेहद गंदे तरीके से बन रही रेवड़ी का वीडियो यूट्यूब पर HolisticFitnesswithTronzy नाम के चैनल से अपलोड किया है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: HolisticFitnesswithTronzy

इसमें देखा जा सकता है कि, रेवड़ी को बनाने वाले लोग चप्पल पहने हुए हैं और गुड़ को पैरों से कुचल रहे हैं। जिस तरह पर भी रेवड़ी बन रही है वो बहुत ही ज्यादा अनहाइजीनिक है। तिल हो या फिर गुड़ हो इसे बहुत बुरी तरह से मिक्स किया जा रहा है। आस-पास जितने भी लोग मौजूद हैं वो चप्पल और पैरों का इस्तेमाल रेवड़ी बनाने में कर रहे हैं। यहां पर इस्तेमाल होने वाला तेल और पानी भी काफी खराब है। इससे हेल्थ खराब हो सकती है।

Unhygienic Food Video: मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्यौहार में मिलने वाली रेवड़ी कर सकती है बीमार

ये मन को विचलित कर देने वाला रेवड़ी बनाने का वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन ये प्रोसेसस अपन आप में सोच में डाल देने वाला है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि,तिल रेवड़ी असली और नकली भी होती है। फायदे के लिए काफी दुकानदार खराब तिल और गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए तिल रेवड़ी जब भी खरीदें किसी अच्छी और भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें। आपकी जरा सी लापरवाही तबियत को बिगाड़ सकती है। मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्यौहार पर बहुत अधिक मात्रा में बिकने वाली रेवड़ी को सोच समझकर ही खरीदें, वरना बीमारी पड़ सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026