---Advertisement---

Diabetes कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, धड़ाम से नीचे गिरेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes: खराब लाइफस्टाइल और बेकार खान पीन की वजह से मौजूदा समय में ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हो गए हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को अंदर से खोखला कर देती है। किसी भी इंसान के शरीर में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने से उसके शरीर में कई समस्याएं जन्म लेती है ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 21, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: खराब लाइफस्टाइल और बेकार खान पीन की वजह से मौजूदा समय में ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हो गए हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को अंदर से खोखला कर देती है। किसी भी इंसान के शरीर में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने से उसके शरीर में कई समस्याएं जन्म लेती है जिसमें किडनी डिसीज, आंखों में होने वाली समस्याएं शामिल है। ऐसे में आपको बता दें कि, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए आयुर्वेद के कुछ ऐसे हर्ब्स लेकर आए हैं जिनका सेवन करने से आप कुछ ही समय में अपनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

विजयसार

इसमें पहला नाम विजयसार का हैं। विजयसार एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो डायबिटीज के पेशेंट के लिए रामबाण की तरह है। इसके सेवन से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाएगा। विजयसार में एंटी हाइपरलिपिडेमिक गुण होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी असरदार है।

जामुन के बीज

इस लिस्ट में दूसरा नाम जामुन के बीजों का आता है। जामुन के बीज डायबिटीज के पेशेंट के लिए काफी असरदार है। जामुन के बीजों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जाता है। इसी के साथ यह किडनी डिजीज के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। जामुन के बीजों का सेवन करने के लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में इसका पाउडर मिक्स करके नियमित रूप से पिए। ऐसा करने से कुछ ही समय में आपको इसका रिजल्ट नजर आएगा।

गुड़मार

इस लिस्ट में तीसरा नाम गुड़मार का है। गुड़मार भी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। गुड़मार डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी असरदार जड़ी बूटी है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद करती है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ गुड़मार एलर्जी, खांसी और कफ जैसी समस्याओं से निपटने में भी काफी असरदार है। गुड़मार का सेवन करने के लिए आप करीब 1 घंटे पहले या सुबह एक चम्मच गुड़मार की पत्तियों का पाउडर पानी में मिक्स करके पिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026