---Advertisement---

Vegetables Juice: अच्‍छी सेहत व बॉडी के लिए अपने रुटीन में शामिल करें ये वेजिटेबल जूस, मिलेंगे गजब के फायदे

लोग अक्सर सब्जियों को छीलने और पकाने की झंझटों से बचते नजर आते हैं, ऐसे में सबसे अच्छा तरीका इनका जूस बनाकर पीना होता है. वेजीटेबल से बनें ये जूस हेल्थ हमारे शरीर के साथ दिमाग के लिए भी ठीक होते हैं, आज आपको कुछ ऐसे ही हेल्दी जूस के बारे में बताने जा रहे हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 12:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vegetables Juice: बदलते समय के साथ हेल्थ के मायने भी बदलते जा रहे हैं, डाइटिंग से लेकर जिम तक फिट रहने के लिए लोग न जाने क्या कुछ ट्राय करते हैं. स्वस्थ रहने के लिए हमेशा से ही सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है, इसमें विटामिंस, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं. सब्जियों को छीलने और पकाने की झंझटों के बीच लोग अक्सर इन्हें खाने से बचते नजर आते हैं, ऐसे में सबसे अच्छा तरीका इनका जूस बनाकर पीना होता है. वेजीटेबल से बनें ये जूस हेल्थ हमारे शरीर के साथ दिमाग के लिए भी ठीक होते हैं, आज आपको कुछ ऐसे ही हेल्दी जूस के बारे में बताने जा रहे हैं.

खीरे और घीये का मिक्स जूस

खीरा और घीया दोनों ही ग्रीन वेजीटेबल्स हैं जिनमें अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है. ऐसे में इन दोनों का मिक्स जूस सेहत के लिहाज से काफी सही रहता है, यह शरीर को पोषण देने के साथ पानी की कमी को भी दूर करता है.

गाजर का जूस से बनेगी सेहत

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि गाजर हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है. इसमें भारी मात्रा में विटामिन ए और आयरन पाया जाता है जोकि स्किन के साथ पूरे शरीर के लिए बढिया होता है. सीजन में रोज एक गिलास गाजर का जूस जरूर पीना चाहिए.

करेले के जूस से बॉडी होगी प्यूरिफाई

करेले का जूस भले ही स्वाद में कड़वा हो मगर यह हमारी हेल्थ के लिए उतना ही अच्छा होता है. यह न केवल शरीर को डिटोक्सीफाई करता है बल्कि नए सेल्स को बनने में भी मदद करता है. स्वाद ठीक करने के लिए इसमें नमक और नींबू भी मिला सकते हैं.

चुकुंदर के जूस बनता है खून

हमारे शरीर के अंदर बल्ड बनाने का काम बल्ड सेल्स करती हैं मगर कई ऐसी चीजे भी होती हैं जो कि खून बनने में इन सेल्स की मदद करती हैं. चुकुंदर भी उन्हीं में से एक हैं, नियमित रूप से एक गिलास चुकुंदर के जूस को पीना चाहिए.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Leave a Comment