---Advertisement---

Vitamin B12: नसों को भारी नुक्सान पहुंचा सकती है इस पोषक तत्व की कमी, इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की ना करें गलती

Vitamin B12: विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है और इसकी कमी से नसों को नुकसान पहुंच सकती है। ऐसे में लक्षणों पर गौर करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2024 1:50 अपराह्न

Vitamin B12
Follow Us
---Advertisement---

Vitamin B12: विटामिन डी के बारे में तो हम सब जानते हैं और इस बारे में बात भी करते हैं लेकिन क्या आप विटामिन बी12 के बारे में जानते हैं। यह एक जरूरी पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी कमी से हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कुछ खास बातें विटामिन B12 के बारे में लोगों को बताती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है विटामिन बी 12 को लेकर मुख्य बातें।

क्या है विटामिन बी12

हमारे शरीर में विटामिन बी12 का बहुत बड़ा रोल है। विटामिन B12 की कमी न्यूरोलॉजिकल समस्या यानी हमारे नर्व से संबंधित समस्याओं को पैदा करता है।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

थकावट

विटामिन B12 की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकता है और यह इसकी कमी के लक्षण है।

बैलेंस की समस्या

विटामिन B12 की कमी वाले मरीजों को बैलेंस का इशू अक्सर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपको बैलेंस के समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप विटामिन B12 की जांच जरुर करवा लें।

हाथ और पैरों में झुनझुनाहट

अक्सर लंबे समय तक बैठे रहने के बाद हमारे हाथों और पैरों में झुनझुनाहट होने लगती है लेकिन इसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें। इसकी वजह से आपको अचानक ही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में विटामिन बी12 की कमी आपके शरीर में है।

अकड़न

विटामिन B12 की कमी से हमारे शरीर में अकड़न की समस्या होती है। ऐसे में विटामिन B12 की कमी हो सकती है तो आप जरूर चेक करवा लें। यह हमारे नर्व के पास करंट को बैलेंस करने के लिए जरूरी है।

मेमोरी लॉस की समस्या

विटामिन बी12 की कमी से मेमोरी लॉस की समस्या भी यंग जनरेशन में देखने को मिल रहा है और यह बहुत ही आम हो गया है। ऐसे लोग चीजें भूलने लगते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026