---Advertisement---

Vitamin D की कमी से हो सकती है ये गंभीर समस्या, डॉक्टर से जानिए किस तरह सप्लीमेंट लेने से मिलेंगे फायदे

Vitamin D: विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अगर आप सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो जरूर जानिए क्या है सही समय और किन परेशानियों से पा सकते हैं छुटकारा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 4:09 अपराह्न

Vitamin D
Follow Us
---Advertisement---

Vitamin D: विटामिन D सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या होता है। यह सच है कि विटामिन डी के जो सप्लीमेंट्स होते हैं वह कैप्सूल फॉर्म में भी आते हैं और पाउडर के फॉर्म में भी आते हैं क्योंकि विटामिन डी एक फैट सॉल्युबल विटामिन है। ऐसे में आखिर कब ले विटामिन डी ताकि इसका मिले फायदा क्योंकि सही समय पर सप्लीमेंट लेने से ही इसके फायदे आपको मिलेंगे। ऐसे में एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को खास जानकारी देती हुई नजर आई।

क्या है विटामिन डी लेने का सही तरीका

डॉ प्रियंका के मुताबिक दिन में जो सबसे ज्यादा यानी लार्जेस्ट मिल ऑफ द डे होता है उसके बाद विटामिन डी ले सकते हैं। इस दौरान आप अपने शरीर में कई पोषक तत्व एक साथ लेते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट हेल्दी और हेवी ले चुके हैं या फिर लंच में चावल दाल रोटी सब्जी सलाद ले चुके हैं तो आप कोशिश करें कि इसके बाद विटामिन डी कैप्सूल लें।

इसके साथ ही डॉक्टर यह भी बताती है कि अगर आप पाउडर के फॉर्म में विटामिन डी ले रहे हैं तो जरूरी है कि आप पानी के बदले दूध के साथ इसे ले ताकि इसका फायदा आपको मिले। चूंकि दूध फैट का बहुत अच्छा स्रोत है और इसमें कैल्शियम की मात्रा भी होती है। कैल्शियम और विटामिन दोनों अगर शरीर में एक साथ मिलते हैं तो आपके लिए काफी फायदेमंद है।

विटामिन डी के फायदे

हड्डियों को मजबूत

विटामिन डी के फायदे की बात करें तो यह आपके शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

विटामिन डी का सेवन मानसिक विकास में भी जरूरी माना जाता है।

स्किन के लिए भी है जरूरी

स्किन डिजीज के लिए भी विटामिन डी फायदेमंद है और ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी सिस्टम के लिए

विटामिन डी के फायदे की बात करें तो या आपके शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम के लिए भी जरूरी है और ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

विटामिन डी की कमी से हो सकती हैं ये परेशानियां

विटामिन डी की कमी से आपको हड्डियों में दर्द के साथ फ्रैक्चर, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द का खतरा बना रहता है। मांसपेशियों में कमजोरी और थकान के साथ-साथ डिप्रेशन की समस्या भी सामने आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026