---Advertisement---

Watermelon: ज्यादा तरबूज खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए इसके हैरान कर देने वाले साइड इफेक्ट्स

Watermelon: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में सभी इस मौसम में आने वाले फलों का आनंद उठाने लगे हैं। ज्यादातर लोग इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज खाते हैं। कहा जाता है कि, तरबूज में 92% पानी होता है जो गर्मियों में हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 19, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Watermelon: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में सभी इस मौसम में आने वाले फलों का आनंद उठाने लगे हैं। ज्यादातर लोग इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज खाते हैं। कहा जाता है कि, तरबूज में 92% पानी होता है जो गर्मियों में हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसी के साथ इसमें विटामिन बी सिक्स, पोटैशियम और लाइकोपिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन क्या आपने यह कभी सोचा है कि जरूरत से ज्यादा तरबूज खाने से आपको कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं? तो चलिए आज किस आर्टिकल के जरिए हम आपको तरबूज से होने वाली नुकसान के बारे में बताते हैं।

डायरिया की समस्या

वैसे तो तरबूज के कई फायदे हैं लेकिन अगर आप इसको जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो यह आपके लिए समस्या का कारण भी बन सकता है। ज्यादा तरबूज खाने से डायरिया की समस्या हो सकती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है और फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई जाती है ऐसे में इसके सेवन से आप को दस्त पेट में सूजन पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read: Makeup tips: Vat Savitri Vrat के लिए इस तरह करें खुद को तैयार, पति ही नहीं हर किसी की नजरें होंगी आपकी तरफ

डायबिटीज का खतरा

इसी के साथ अगर आप गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा तरबूज का सेवन करेंगे तो आपको डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है। अधिक मात्रा में तरबूज के सेवन से ग्लूकोस लेवल बढ़ जाता है जिससे डायबिटीज की समस्या हो सकती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को सलाह दी जाती है कि, वह तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

हार्ट प्रॉब्लम की समस्या

इसी के साथ ज्यादातर तरबूज के सेवन से आपको हार्ट प्रॉब्लम भी हो सकती है क्योंकि तरबूज में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है लेकिन अगर हम ज्यादा तरबूज का सेवन करेंगे तो इससे हमारे शरीर में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाएगी जिसके कारण हमें हार्ट प्रॉब्लम भी हो सकती है।

Also Read: Travel Tips: गर्मियों की छुटियों में कश्मीर घाटी के इन हिल स्टेशनों का करें दीदार, यादगार बन जाएगा सफर

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026