Weight Loss: पेट की चर्बी को जल्दी हटाने के तरीके डॉक्टर से जानें, बेली फैट वालों के लिए भी है रामबाण

Weight Loss: वजन कम करने के लिए डॉक्टर विमल छाजेड़ कुछ टिप्स बता रहे हैं, उनका कहना है कि, कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए वे अपने आहार में फलों और कच्ची सब्जियों सलाद की मात्रा बढ़ाने की सलाह देते हैं।

Weight Loss

Picture Credit: Google

Weight Loss: पेट पर जमी चर्बी को हटाने के लिए देश के जाने-माने डॉक्टर विमल छाजेड़ की तरफ से कुछ ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं। जिनसे पतला हुआ जा सकता है। अगर आप एक्सरसाइज से भी अपने बढ़ते वजन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं तो इन देसी तरीकों और डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते है। इसे घर पर ही किया जा सकता है।

कैलोरी को करें कम

डॉक्टर विमल छाजेड़ का कहना है कि, वजन कम करने के लिए लो कैलोरी फूड लेना  है। मतलब सलाद सब्जी फ्रूट्स इसी से पेट भरते रहो।रोटी चावल और अनाज जितने उनको कट करो और फ्राइड तो छूना ही नहीं है तो आपका वजन ऑटोमेटिक कम होने लगेगा।

नींबू पानी और शहद से करें वजन कम

नींबू पानी में नींबू का एक जूस डाल दीजिए।

देखें वीडियो

ये हर दिन सुबह लीजिए। हनी जो है ये इसमें बहुत सारे मेडिसिनल प्रॉपर्टीज हैं और इसके संग जब लेमन मिक्स होता है तो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को डिटॉक्स करती है । एक दो हफ्ते में इसका रिजल्ट आने लग जाता है ।

वेट लॉस करने की खास ड्रिंक

मेथी ,अजवाइन  और काला जीरा इन तीनों को लीजिए फिर पीस के इसका पाउडर बनाइए । हर दिन इसको या तो आप भिगो के इसका पानी पी सकते हैं।  वजन कम करने के लिए ये बेस्ट ड्रिंक है।

 दालचीनी और शहद वजन घटाने में करेंगे मदद

दालचीनी और शहद को मिक्स करके खाने से भी वजन कम किया जा सकता है।  दालचीनी के दो-तीन टुकड़े लेने हैं।   गर्म  पानी में दालचीनी को उबालकर फिर हल्का ठंडा होने पर  इसमें शहद डालकर सेवन करें।  इससे बेली फैट बहुत जल्दी कम होता है।

Weight Loss के लिए खाएं कच्चा लहसुन

इसी तरह कच्चा लहसुन चबाकर खाने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। ये शरीर का मेटाबॉलिज्म  को बढ़ाकर  तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version