Weight Loss: अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो देश के जाने-माने नॉन-इनवेसिव इलाज के डॉक्टर बिमल छाजेर के द्वारा बताई जा रही जादुई डाइट को आजमा सकते हैं। उनका कहना है कि, बिना दवाई खाए आप शरीर में बढ़ी चर्बी को कम कर सकते हैं। उनका ये भी कहना है कि, इसके लिए आपको किसी भी तरह के खाने को छोड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप सबकुछ खाकर भी वेट लॉस कर सकते हैं।
Weight Loss करने के लिए क्या करें ?
डॉक्टर बिमल छाजेर का कहना है कि, आपको अपने दिन की शुरुआत किसी भी हर्बल ड्रिंक से करनी है। लेकिन ध्यान रहे इसमें किसी भी तरह की शुगर नहीं होना चाहिए। इसके बाद नाश्ते में फलों और सब्जियों के जूस को पीना है या फिर सलाद खाना है। इस दौरान अपनी डाइट में किसी भी तरह का ऑयल या फिर मक्खन को नहीं लेना है।
देखें वीडियो
अपने लंच और डिनर को ज़ीरो-ऑयल यानी की बिना तेल के बनाएं। इस दौरान गेंहू और चावल सहित तमाम कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का सेवन नहीं करना है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीना है।इस दौरान मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान और एक्सरसाइज करना है। ज्यादा से ज्यादा पानी के सेवन करें।
वेट लॉस की जादू डाइट में क्या खाएं?
डॉक्टर बिमल छाजेर की जादू डाइट में कैलोरी को ज्यादा से ज्यादा बर्न करना है। इस दौरान लो-कैलोरी और हाई-फाइबर वाला फूड खाना है।इसी लिए कच्ची सब्जियां और सलाद के साथ रोटी, चावल, ओट्स खाएं। इस दौरान तली-भुनी चीजें, फास्ट फूड से दूर रहें। वजन कम करने के लिए अनाज और डेयरी की मात्रा बहुत कम कर दें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
