---Advertisement---

Weight Loss Side Effects: तेजी से वजन घटाना पड़ सकता है भारी, कई गंभीर बीमारियां डाल सकती है शरीर में डेरा

तेजी से वजन कम करने के है कई साइड इफ़ेक्ट। लाता है कई गंभीर बीमारियां। हमेशा सही तरीके से कम करें वजन कम। वरना झेल सकते है कई बिमारियों का खतरा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 28, 2023 5:11 अपराह्न

Weight Loss Side Effects
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss Side Effects: मोटापा आज कल एक गंभीर विषय बन चूका है। आजकल कई लोग मोटापे की बीमारी से ग्रस्त है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरकीब अपनाते है। कुछ लोग जिम में घंटो पसीना बहाते है। वहीं कुछ लोग वजन कम करने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का भी इस्तमाल करते है। वजन कम करना अच्छा है। अधिक वजन कई बीमारियों की वजह बनता है। मगर तेजी से वजन कम करना हमें नुकसान पहुंचा सकता है।

कुछ लोग तेजी से वजन कम करने के चक्कर में खाना पीना भी छोड़ देते है। मगर आपको यह पता होना चाहीए की तेजी से वजन कम करना हमारे शारीर पर कई नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है। तो चालिए जानते है की तेजी से वजन कम करने के क्या साइड इफेक्ट है। हमें क्यों तेजी से वजन कम करने से बचना चाहिए?

क्या है तेजी से वजन कम करने के साइड इफेक्ट

लोग खुद को पतला बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कई बार वजन कम करने के लिए वे दवाइयों का भी सेवन करते है। कुछ लोग तो खाना-पीना भी छोड़ देते है। मगर इसका हमारे शारीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब हम वजन कम करने के लिए खाना छोड़ते है तो हमारे शारीर में पोषण की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं इससे हमारे शारीर के अंदर पानी की भी कमी आ जाती है। और यह हमारे मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाता है।

इसका असर शारीर के मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने की वजह से हार्मोन भी असंतुलित हो जाता है। आपको बता दे की तेजी से वजन कम करने से पित्त की पथरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जल्दी वजन कम करने से हम और भी कई बीमारियां जैसे थकान, कब्ज, कमजोरी का शिकार हो सकते है। यह डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी को भी बुलावा दे सकता है।

कैसे करें वजन कम

जैसा की हमने आपको बताया वजन कम करना सही है। मगर तेजी से वजन कम करने से बचे। वजन कम करने के लिए सही और हेल्थी डाइट लें। और नियमित रूप से व्यायाम करें। आपको ऐसी डाइट और एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे एक हफ्ते में केवल 400 से एक किलो तक वजन घटे। इससे ज्यादा वजन कम करना आपके शारीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026