---Advertisement---

Weight Loss: मोटोपे के जानी दुश्मन हैं ये 4 सलाद , वजन घटाने वाले जरुर खाएं

Weight Loss: अगर आप भी तेजी से वजन घटना चाहते हैं तो डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे इन 4 तरह के सलाद का सेवन कर सकते हैं। ये बेली फैट को भी कम करने में मदद करते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2026 6:25 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: वजन कम करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। क्योंकि इसके लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपका वेट लॉस बहुत स्लो रफ्तार से हो रहा है तो हार्ट के जाने माने डॉक्टर विमल छाजेड़ के द्वारा बताए जा रहे,  इन चार सलाद को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उनका कहना है कि, अगर आपको बार-बार भूख लगती है और कुछ खाने की इच्छा होती रहती है तो ये सलाद बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। रोजाना इन चारों में से कोई भी सलाद खा सकते हैं। क्योंकि ये हाई प्रोटीन और हाई फाइबर से युक्त हैं। ये बॉडी की गंदगी को बाहर निकालने के लिए एक अच्छे डिटॉक्सिफिकेशन का भी काम करते हैं।

1- खीरे से बना खास सलाद झटपट बनाएं

टमाटर, गाजर  और खीरे का सलाद ये बहुत ही कम कैलरी वाला होता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये पाचन शक्ति को भी अच्छा करता है।

2-स्प्राउट्स बढ़ाएंगे मेटाबॉलिज्म 

स्प्राउट्स का बना सलाद हाई प्रोटीन और हाई फाइबर से भरा होता है। ये पेट को फुल रखता है। जिसके कारण बार-बार भूख नहीं लगती है। ये मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। जिससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है। स्प्राउट्स अंकुरित दाल और अंकुरित अनाज का बना होता है।

3-बेली फैट को कम करने के लिए खाएं ये खास सलाद

बेली फैट को कम करने में सबसे ज्यादा मदद ये हरा सलाद करता है। इसके लिए पालक , खीरा , उबला चना, तोफू और शिमला मिर्च को मिक्स करके खाया जाता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-SAAOLHeartCenterIndia

इसमें बहुत सारा आयरन और फाइबर होता है। ये बेली फैट को कम करने में सबसे ज्यादा मदद करता है। इसके साथ ही शरीर को साफ करने वाले डिटॉक्सिफिकेशन का भी काम करता है।

4-शरीर की चर्बी को घटाना है तो खाएं ये सलाद

इसी तरह चकुंदर और सेब का मिक्स सलाद भी बहुत लाभकारी होता है। ये वजन घटाने के लिए शरीर और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में एंटीक्सीडेंट होते हैं। ये बॉडी को क्लीन करने का काम करता है। इसके साथ ही शरीर की चर्बी को भी तेजी से गलाता है। डॉक्टर का कहना है कि, वजन घटाने के लिए भूखा रहना कोई अच्छा विकल्प नहीं है। अपने भोजन में छोटे-छोटे बदलाव करके वजन को तेजी से घटाया जा सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut IIMT Viral Video

मई 21, 2026

Hair Fall Treatment

मई 21, 2026

Viral Video

मई 21, 2026

Viral Video

मई 21, 2026

Prayagraj Viral Video

मई 21, 2026

Thyroid Treatment

मई 21, 2026