---Advertisement---

Weird Food Combination: दूध के साथ इन चीजों का सेवन बन सकता है जहर, भूलकर भी न करें ट्राई

Weird Food Combination: बॉडी को तंदुरुस्त बनाने के लिए हर कोई दूध पीना पसंद करता है। कुछ लोग सुबह ब्रेकफास्ट में दूध पीते हैं तो वहीं कुछ रात में सोते समय। ऐसे में आपको बता दें कि, दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 16, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weird Food Combination: बॉडी को तंदुरुस्त बनाने के लिए हर कोई दूध पीना पसंद करता है। कुछ लोग सुबह ब्रेकफास्ट में दूध पीते हैं तो वहीं कुछ रात में सोते समय। ऐसे में आपको बता दें कि, दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, बी 6, विटामिन डी, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयोडीन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।

ऐसे में दूध के सेवन से हमारे शरीर की ज्यादातर कमियां पूरी हो जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि, कुछ ऐसी चीज हैं जिनके साथ दूध का सेवन नहीं किया जाता। ऐसा कहा जाता है कि, इन चीजों के साथ दूध पीने से बॉडी में जहर बनता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ आपको दूध का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

दही

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दही का आता है। दही को दूध से ही बनाया जाता है लेकिन आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना हमारे शरीर नुकसानदायक साबित हो सकता है। दूध और दही का सेवन एक साथ करने से हमारे पेट का संतुलन बिगड़ सकता है और उससे हमारा पेट भी खराब होता है।

मछली

इस लिस्ट में दूसरा नाम मछली का आता है। वैसे तो मछली हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन आप भूल कर भी मछली के साथ दूध का सेवन न करें ऐसा करने से आपको पेट से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ दूध के साथ मछली का सेवन करने से स्किन एलर्जी की समस्या भी हो जाती है।

साल्टेड स्नैक्स

वही दूध के साथ साल्टेड स्नैक्स खाना भी जहर खाने के समान ही है। दूध के साथ अगर आप नमकीन चीजों का सेवन करेंगे तो उसे आपकी बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बाधित होगा जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। इसी के साथ ऐसा कहा जाता है कि, दूध और नमक वाली चीजों को खाने से हमारे फेस पर पिम्पल्स भी निकलने लगते हैं।

कटे हुए फल

साथी दूध के साथ कटे हुए फल का भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप दूध और कटे हुए फल का सेवन एक साथ करेंगे तो इससे आपको पेट दर्द व उल्टी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, आप फल खाने के 2 घंटे बाद ही दूध पिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

High Cholesterol

अप्रैल 22, 2026

Diabetes

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026