Normal Blood Pressure : ब्लड प्रेशर की समस्या से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। काफी को पता ही नहीं होता है कि, उन्हें कब दवा लेनी है और कब डाइट और लाइफस्टाल में बदलाव करके बिना दवा के ठीक करना है? ब्लड प्रेशर के इन्हीं लेवल की जानकारी कार्डियो हार्ट केयर के डॉक्टर नवीन दे रहे हैं। वो बीपी के अलग-अलग लेवल और इसके प्रभावों के बारे में बता रहे हैं। अगर आप भी हाई बीपी या फिर लो बीपी की समस्या जूझ रहे हैं तो इसकी जानकारी आपको जरुर होना चाहिए। बीपी की समस्या को पैदा करने वाले प्रमुख कारण अत्यधिक नमक सेवन, मोटापा ,अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव और धूम्रपान-शराब हैं। बीपी की समस्या हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा बीमारी को पैदा करती है।
Normal Blood Pressure कब माना जाता है और कब दवा लेनी चाहिए?
डॉक्टर नवीन का कहना है कि, सामान्य ब्लड प्रेशर एक निश्चित रेंज में होना चाहिए। अगर रीडिंग मशीन में बीपी ऊपर का 120 और नीचे का 80 mmHg है तो ये नॉर्मल माना जाता है।वहीं ,अगर आपका बीपी ऊपर 90-140 mmHg और नीचे 70-90 mmHg तक जा रहा है तो ये कुछ ही मामलों में सामान्य माना जा सकता है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-cardio.heart.care.drnavin
वहीं, अगर 140 mmHg / 90 mmHg से ऊपर है तो ये हाई बीपी माना जाता है। इसमें तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और दवा खाने की जरुरत होती है। सीधे शब्दों में कहें तो 140/90 mmHg से ऊपर वाला बीपी दवा से भी कंट्रोल नहीं होता है। वहीं, 160/100 mmHg से ऊपर वाला बीपी कंट्रोल करने के लिए तुरंत दवाई की जरुरत होती है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्या करना है और क्या नहीं?
ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे मरीजों को ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड , मैदा और जंक फूड , शराब-सिगरेट, धूम्रपान और शराब, चाय-कॉफी और गुस्से से बचना चाहिए। ब्लड प्रेशर के मरीजों को नियमित एक्सरसाइज के साथ तनाव मुक्त नींद लेनी चाहिए। मरीज को बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ नहीं करना चाहिए?
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
