---Advertisement---

Kidney Patient की हड्डियों में क्यों होता है भयंकर दर्द? डॉक्टर से जानें असली कारण

Kidney Patient: किडनी की बीमारी से परेशान मरीजों में अकसर हड्डियों के दर्द की समस्या देखने को मिलती है। इसका कारण डॉक्टर के द्वारा बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस दर्द से राहत पाने का उपाय भी जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2026 6:23 अपराह्न

Kidney Patient
Follow Us
---Advertisement---

Kidney Patient: किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग होती है। ये खून और पोषक तत्वों को फिल्टर करके शरीर के अन्य हिस्सों तक भेजती है। यही वजह है कि, इसमें समस्या पैदा होने पर दिल से दिमाग तक पर असर पड़ता है। क्योंकि ये शरीर से यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे जहरीले चीजों को बाहर नहीं निकाल पाती है। किडनी की सबसे गंभीर बीमारी क्रॉनिक किडनी डिजीज और किडनी फेलियर हैं। कई बार किडनी की कमजोरी के कारण हड्डियां दर्द करने लग जाती हैं। किडनी के मरीजों की कमर, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में मौजूद हड्डियों में भयंकर दर्द की समस्या देखी जाती है। डॉक्टर पीयूष धवन के द्वारा बताया जा रहा है।

Kidney Patient की हड्डियों में क्यों होता है?

डॉक्टर पीयूष धवन का कहना है कि, किडनी का काम शरीर से क्रिएटिनिन और यूरिया जैसी गंदगी को बाहर निकालना है। इसके साथ ही किडनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए विटामिन डी को एक्टिवेट करने का बेहद जरूरी काम भी करती है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-DrPuruDhawan

लेकिन किडनी के मरीजों की हड्डियों में दर्द का सबसे बड़ा कारण विटामिन डी का एक्टिवेट न हो पाना और शरीर में फॉस्फोरस का बढ़ना है। लेकिन जब किडमी में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मरीजों की हड्डियों में दर्द होने लगता है। खराब किडनी खून से फालतू फॉस्फोरस नहीं निकाल पाती है। जिसके कारण ये शरीर में बढ़ने लगता है। जिसके कारण हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं और इसमें दर्द होने लगता है।

हड्डियों के दर्द को रोकने के लिए क्या करें किडनी के मरीज?

किडनी के मरीज अगर हड्डियों के दर्द से परेशान हो चुके हैं तो, सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही फॉस्फोरस से भरी हुई चीजों का सेवन करना बंद करें। वहीं, पैकेज्ड फूड और सॉफ्ट ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना बंद करें। इसके साथ ही दर्द वाली दवाओं का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Analogue Paneer

सितम्बर 25, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Ahmedabad Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 25, 2026