---Advertisement---

World Cancer Day: क्या है केंद्र सरकार की Ayushman Bharat Yojana, कैंसर पीड़ित अभिनेत्री Hina Khan ने PMJAY को सराहा; जानें डिटेल

World Cancer Day: कैंसर से हर साल बड़ी संख्या में मौत हो जाती है, इसी बीच हिना खान ने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के बारे में बताया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 4, 2025 11:32 पूर्वाह्न

World Cancer Day
Follow Us
---Advertisement---

World Cancer Day: आज पूरी दुनिया में विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि कैंसर दुनिया की सबसे खतरनाक बिमारियों में से एक है। इसी बीच अभिनेत्री Hina Khan ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही Ayushman Bharat Yojana को काफी सराहा है। मालूम हो कि हर साल भारत में कैंसर से लाखों लोगों की जान चली जाती है। वहीं कई एक्सपर्टस और डॉक्टरों ने आज World Cancer Day पर लोगों को जागरूक और सतर्तका बरतने के लिए कहा है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि क्या है केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही Ayushman Bharat Yojana और कैसे इसका लाभ मिलता है।

World Cancer Day पर Hina Khan ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अभिनेत्री Hina Khan ने कहा कि “जब मुझे कैंसर का पता चला तो 2-3 दिन के अंदर ही मेरा इलाज शुरू कर दिया गया। मैं जानता हूं कि समय न गंवाना कितना महत्वपूर्ण है।

मैं सरकार की Ayushman Bharat Yojana जैसी पहल को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने इसे टाटा मेमोरियल अस्पताल और कई अन्य अस्पतालों में देखा है। लोगों को अब समय पर इलाज का मौका मिला है जो बहुत महत्वपूर्ण है”।

कैंसर से कैसे कर सकते है बचाव?

गौरतलब है कि भारत में हर साल बड़ी संख्या मे कैंसर से लोगों की मौत हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि कैंसर के लक्षणों का बहुत समय बाद पता लगता है, जिसके कारण इसके इलाज में देरी हो जाती है। यही वजह है कि यह सबसे खतरनाक बिमारियों में से एक है। वहीं World Cancer Day पर डॉ. धीरज गौतम ने कहा कि “प्रारंभिक जांच प्रभावी कैंसर उपचार और शीघ्र निदान की आधारशिला है जो बीमारी को उस स्तर पर पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिसे अभी भी प्रबंधित किया जा सकता है।

प्रारंभिक जांच प्रभावी कैंसर उपचार और शीघ् आयुष्मान भारत ने सभी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के रोगियों को समय पर और व्यापक परीक्षण का आकलन करने में सक्षम बनाते हुए महत्वपूर्ण नैदानिक ​​सेवाओं को कवर करके इस परिदृश्य को बदल दिया है”।

क्या है केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों पर बीमारियों पर खर्च होने वाले आर्थिक बोझ एवं गुणवत्तापूर्वक इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत हितग्राहियों परिवार को 5 लाख रूपये का सालाना ईलाज योजना के अंतर्गत संबंध निजी एव शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध है। जिसमे सभी बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल भी शामिल है। मालूम हो कि बड़ी संख्या में लोगों को इसका फायदा मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026