---Advertisement---

World Heart Day 2024: तनाव दिल के लिए जानलेवा! यहां जानिए किस तरह करें बचाव

World Heart Day 2024: वर्ल्ड हार्ट डे के दिन लोगों को दिल की बीमारियों के लिए जागरूक किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि कैसे आप तनाव को कम कर सकते हैं और तनाव लेने से हार्ट पर किस तरह पड़ता है असर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 1:52 अपराह्न

World Heart Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

World Heart Day 2024: हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day) मनाया जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने हृदय (Heart) की खास देखभाल करें। यह सच है कि आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और बिजी जिंदगी के बीच तनाव लगातार आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। तनाव की वजह से कई बीमारियां हो रही है और इन्हीं में से एक है दिल की बीमारियां जो स्ट्रेस लेने की वजह से काफी हद तक बढ़ रही है। दिल की बीमारियों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि तनाव की वजह से कैसे दिल की धड़कनों पर पड़ता है असर।

तनाव लेने से दिल को पहुंच सकता है नुकसान

बढ़ जाती है दिल की धड़कनें

तनाव लेने से दिल की धड़कनें बढ़ जाती है। यह सच है कि अगर आप स्ट्रेस लेंगे तो आपके हार्ट रेट तेज हो जाएगी। ऐसे में कुछ भी हो सकता है और जहां तक हो सके तनाव ना ले।

शरीर में बढ़ सकती है सूजन

तनाव लेने से आपके शरीर में सूजन बढ़ सकती है और यह कहीं ना कहीं आपके हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि जहां तक हो सके कम से कम तनाव लें और अपने हृदय का खास ख्याल रखें।

सिर दर्द की वजह से दिल की बीमारियां

स्ट्रेस लेने से आपके सिर में दर्द होगा और यह कहीं ना कहीं आपके हृदय को भी प्रभावित कर सकता है।

नींद की समस्याएं भी है हार्ट डिजीज की वजह

अगर आप ज्यादा तनाव में रह रहे हैं तो कहीं ना कहीं आपको नींद की समस्याएं देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह आपके हार्ट के लिए खतरनाक हो सकता है।

इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

स्ट्रेस लेने की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जैसे हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक जैसे खतरे आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

कुछ इस तरह करें बचाव

अपने आप को रखें खुश

तनाव को कम करने के लिए आप अपने आप को खुश रख सकते हैं। इसके लिए आप अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनके साथ किसी भी योगा क्लास या डांस क्लास में जा सकते हैं।

खुद को इस तरह रखें तरोताजा

अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि दिल की बीमारियां आपको नुकसान ना पहुंचाएं तो इसके लिए आप खुद को तरोंताजा रखें। ऐसे में खुशबू में सांस लेने की कोशिश करें और सुगंधित मोमबत्ती जलाएं।

एक्सरसाइज करना न भूले

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करना ना भूले। यह सच है कि एक्सरसाइज करने से आप दिल की बीमारियों से जीत सकते हैं और ऐसे में तनाव से मुक्ति पा सकते हैं जो हार्ट डिजीज के लिए खतरे को कम करता है।

म्यूजिक सुनें और तनाव करें कम

तनाव को कम करने के लिए आप म्यूजिक से नाता जोड़ें। यह सच है कि आपके स्ट्रेस को कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026