---Advertisement---

आपको भी नहीं पता होगा Mediclaim और Health Insurance के बीच का ये अंतर, पॉलिसी खरीदते वक्त इस बात का रखें ध्यान

मेडिकल पॉलिसी खरीदते समय आपको हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम के बीच का अंतर पता होना जरूरी है ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस और डिक्लेम के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 24, 2023 12:04 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 12:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mediclaim and Health Insurance: मौजूदा समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है। इसी के साथ इलाज में इतना महंगा हो गया है कि हर कोई डॉक्टर के पास जाने से पहले भी 10 बार सोचता है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम बीमारियों का इलाज करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन के रूप में नजर आते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को मेडिक्लेम और हेल्थ इंश्योरेंस के बीच का अंतर ही नहीं पता होता। लोग यह समझते हैं कि, यह दोनों एक ही है।

लोगों को मेडिक्लेम और हेल्थ इंश्योरेंस के बीच का अंतर नहीं पता होता लेकिन प्रॉब्लम तब आती है जब वह सारे खर्चों का बिल लेकर पैसा क्लेम करने जाते हैं तब वहां जाकर पता चलता है कि उन्होंने तो मेडिक्लेम खरीदा था और उन्हें सिर्फ हॉस्पिटल में भर्ती होने के दौरान हुआ खर्च वापस मिलेगा। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं जो बड़ी-बड़ी इंश्योरेंस कंपनियां भी आपको नहीं बताती हैं।‌

मेडिक्लेम में मिलेंगी ये सुविधाएं

ऐसे में आपको बता दें कि, मौजूदा समय में ज्यादातर लोग गंभीर बीमारियों का इलाज कराने और अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए मेडिक्लेम या फिर हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं लेकिन अक्सर लोगों को इन दोनों के बीच का अंदर नहीं पता होता। वही इंश्योरेंस कंपनियां भी अपने कस्टमर को इन दोनों के बीच का अंतर नहीं बताती है। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। दरअसल मेडिक्लेम पॉलिसी एक स्वस्थ पॉलिसी है जो किसी भी हेल्थ एमरजैंसी में आपके मेडिकल खर्चों को उठती है।

इसमें बीमा कंपनी दुर्घटना या बीमारी होने पर अस्पताल भर्ती में होने वाले इन पेशेंट कवर, डे केयर इलाज आदि का खर्चा पूरी तरह से उठती है। ‌ मेडिक्लेम में हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान किसी भी बीमारी के इलाज पर होने वाले खर्चों के साथ आपके हॉस्पिटलाइजेशन के खर्चों को भी कर किया जाता है। ऐसे में अगर आपने मेडिक्लेम लिया है तो आप खर्चो का पेमेंट करने के लिए बीमा कंपनी को अपने बिल जमा करवा सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस में कैशलेस इलाज की सुविधा

अगर हेल्थ इंश्योरेंस की बात की जाए तो, हेल्थ इंश्योरेंस में कैशलेस इलाज की भी सुविधा दी जाती है। एमरजैंसी में आपको अस्पताल में भर्ती होने के साथ दवाइयां पर होने वाले खर्च का भी पैसा वापस मिलता है। यह पूरा खर्चा आपकी पॉलिसी के हिसाब से इंश्योरेंस कंपनी उठाती है। इंश्योरेंस में कंपनी की ओर से गारंटी दी जाती है कि वह इलाज के दौरान सारे खर्चों को उठेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026