Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक में ताबड़तोड़ फैसले, कई अहम प्रस्ताव हुए पास

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में महिला सशक्तीकरण, लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक विकास, वन, पर्यटन और शहरी विकास से संबंधित फैसले लिए गए। साथ ही, एक अक्टूबर 2005 तक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन के विकल्प सहित कई अहम विधेयक पास हुए। बैठक से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी को दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी हो कि मंगलौर से BSP विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सुबह दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

बसपा विधायक का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन

आपको बता दें कि शुक्रवार की देर शाम विधायक सरवत करीम अंसारी के स्वास्थ्य खराब होने की ख़बर सामने आई थी। उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार नहीं होता देख मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बसपा विधायक की सोमवार को मौत हो गई। बताया गया है कि बसपा विधायक को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने की समस्या उपजी थी। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। पिछले दो दिनों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। विधायक के अचानक निधन की खबर से बसपा और उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार का प्रमुख निर्णय

Exit mobile version