---Advertisement---

8th Pay Commission के तहत होने वाली मीटिंग पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की कड़ी नजर; डीए, पेंशन में बड़े उलटफेर की उम्मीद; चेक करें डिटेल

8th Pay Commission के तहत आज यानि 15 नवंबर 2025 एनसी-जेसीएम स्टाफ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। जिसमे कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 15, 2025 4:59 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: 3 नवंबर को, केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8वीं सीपीसी) की स्थापना की आधिकारिक अधिसूचना जारी की। बता दें कि आज यानि 15 नवंबर 2025 एनसी-जेसीएम स्टाफ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। जिसमे डीए, पेंशन और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन सकती है। बता दें कि कमेटी गठने को लेकर काफी महीनों से चर्चाएं चल रही थी। वहीं इसी महीने 3 नवंबर को केंद्र सरकार ने टीओर को मंजूरी दे दी थी। माना जा रहा है कि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की इस बैठक पर नजरें टिकी हुई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

8th Pay Commission के तहत होने वाली पहली मीटिंग आज

8वें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी पक्ष की यह पहली रणनीतिक बैठक है, इसलिए उम्मीद है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी ताकि उन्हें अंतिम संदर्भ बिंदु (ToR) में शामिल किया जा सके। जानकारी के मुताबिक कर्मचिरयों की मुख्य मांग मिनिमम सैलरी में बढ़ोतरी से कई प्रकार के भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे है। इसके अलावा, 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए पेंशन सुधारों और पेंशन संशोधन को संदर्भ बिंदु (ToR) का हिस्सा बनाने पर भी ज़ोरदार चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि कमेटी की तरफ से 18 महीने की भीतर इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को पेश किया जाएगा।

महंगाई भत्तों में भी बड़े उलटफेर की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक 8वें वेतन आयोग लागू होते ही मेट्रों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में HRA में वृद्धि की उम्मीद है। एचआरए की बात करें तो टियर-1 शहरों में सरकारी कर्मचारियों को अधिक किराया भत्ता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अगर डीए की बात करें तो महंगाई भत्ता मुद्रास्फीति और जीवन-यापन की लागत की भरपाई करता है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के लिए इसमें संशोधन किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे न्यूनतम सैलरी में इस बार 19000 से लेकर 45000 की सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि यह महज एक अनुमान है। जो अभी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है कि आखिर कमेटी गठन किया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026