---Advertisement---

Bihar News: बिहार में BJP के कार्यक्रम में बवाल, एक नेता ने दूसरे पर चलाई गोली, लोगों ने खदेड़कर की पिटाई

Bihar News: बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज में रविवार को BJP के एक कार्यक्रम के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां एक कार्यकर्ता को गोली लगी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 25, 2023 3:09 अपराह्न | Updated: जून 25, 2023 5:40 अपराह्न

BIHAR NEWS
Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज में रविवार को BJP के एक कार्यक्रम के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर कहानीसुनी हो गई थी। बाद में बहस इतनी बढ़ी की दोनों गुटों में हाथापाई तक हो गई और BJP के ही एक नेता ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के दौरान एक कार्यकर्ता को गोली लग गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

दोनों गुटों में जमकर हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, मुरलीगंज में BJP के महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम में नगर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। इसी दौरान बीजेपी नेता पंकज पटेल और संजय भगत के गुटों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों गुटों के कार्यकर्ता काफी देर तक एक-दूसरे से बहस करते रहे। लेकिन, ये बहस हाथापाई में तबदील हो गई। जिसके बाद दोनों गुटों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर टूट पड़े।

ये भी पढ़ें: Salary Hike: केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में की बढ़ोतरी, इतना हुआ इजाफा

BJP नेता ने कार्यकर्ता पर चलाई गोली

इसी बीच अचानक BJP नेता पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। उन्होंने अपनी पिस्तौल से 3 से 4 राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली कार्यकर्ता के पैर में जा लगी। लहूलुहान कार्यकर्ता को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस की टीम तैनात है।

BJP नेता बोले- ‘मुझे जान का था खतरा’

इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी नेता पंकज पटेल को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। आरोपी भाजपा नेता पंकज पटेल का कहना है कि उन्हें जान से मारने की प्रयास किया जा रहा था। इसलिए आत्मरक्षा में उन्होंने हवाई फायरिंग की थी। लेकिन, विपक्षी गुट के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते उन्हें फायरिंग करनी पड़ी। दूसरी ओर आक्रोशित लोगों ने BJP नेता की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Hajipur Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, डेयरी प्लांट में लीक हुई गैस, 1 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026