---Advertisement---

Aadhaar News: आधार की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने पर सरकार का करारा जवाब, कहा- यह दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी, जानें पूरा मामला

Aadhaar Biometric: रेटिंग एजेंसी की तरफ से देश के सबसे विश्वसनीय आईडी पर सवाल उठाए गए थे जिसके बाद केंद्र सरकार ने एजेंसी के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। बुनियाद है मूडीज इंवेस्टर्स की रिपोर्ट Aadhaar Biometric: दरअसल रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स की तरफ से आधार की बायोमेट्रिक पर चिंता जाहिर ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 26, 2023 3:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aadhaar Biometric: रेटिंग एजेंसी की तरफ से देश के सबसे विश्वसनीय आईडी पर सवाल उठाए गए थे जिसके बाद केंद्र सरकार ने एजेंसी के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बुनियाद है मूडीज इंवेस्टर्स की रिपोर्ट


Aadhaar Biometric:
दरअसल रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स की तरफ से आधार की बायोमेट्रिक पर चिंता जाहिर की गई थी। एजेंसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आधार में गड़बड़ियों की वजह से आधार का बायोमेट्रिक ठीक तरह से काम नहीं करता। खासकर उन जगहों पर जहां का मौसम या फिर क्लाइमेट खराब है। एजेंसी की तरफ से किए गए इस दावे पर केंद्र सरकार की आईटी मिनिस्ट्री ने कहा है कि यह रिपोर्ट बी बुनियाद है।

सबसे भरोसेमंद आईडी है आधार


केंद्र सरकार ने कहा कि आधार दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी है, जिसे पिछले एक दशक में 1 अरब से ज्यादा भारतीयों ने इसपर भरोसा दिखाते हुए 100 अरब से ज्यादा बाद खुद को प्रमाणित किया है। इसके साथ ही सरकार ने आगे कहा कि दुनियाभर में ज्यादातर भारतीय इसका उपयोग कर रहे हैं।


सरकार की तरफ से आगे कहा गया कि एक रिपोर्ट में दुनिया की सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी आधार के खिलाफ कई दावे किए गए हैं। पेश की गई रिपोर्ट में डेटा या रिसर्च का हवाला नहीं दिया गया है। इसके साथ ही तथ्यों का पता लगाने का भी प्रयास नहीं किया गया है।

सरकार की तरफ से आगे कहा गया कि आधार सिस्टम में सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी कमजोरियां हैं। इस संबंध में तथ्यात्मक स्थिति का खुलासा संसद के सवालों के जवाब में बार-बार किया गया है। जहां संसद को स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है कि आज तक आधार डेटाबेस से कोई उल्लंघन की सूचना नहीं मिली है। सरकार ने आधार को लेकर मजबूत गोपनियता सिस्टम बनाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

Leave a Comment