---Advertisement---

UP Nagar nikay Chunav 2023 में AAP ने की धमाकेदार एंट्री, बोले CM Kejriwal-‘भविष्य AAP का ही है’

UP Nagar nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों का परिणाम 13 मई 2023 को आ गया है। लेकिन इस बार का निकाय चुनाव कई बजहों से अभूतपूर्व रहा है। जहां बीजेपी ने सभी 17 मेयर पदों पर विपक्षियों का सूपड़ा साफ कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने बिना AAP ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 14, 2023 12:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Nagar nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों का परिणाम 13 मई 2023 को आ गया है। लेकिन इस बार का निकाय चुनाव कई बजहों से अभूतपूर्व रहा है। जहां बीजेपी ने सभी 17 मेयर पदों पर विपक्षियों का सूपड़ा साफ कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने बिना AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार के यूपी में धमाकेदार एंट्री कर ली है। निकाय चुनावों में AAP के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले आम आदमी पार्टी का मनोबल बढ़ा दिया है। इन चुनावों में AAP ने अलीगढ़, बिजनौर,मुरादाबाद ,अयोध्या, कौशांबी तथा अमरोहा में जीत हासिल की है। इस जीत पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई

इस बार के यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2023) में AAP ने एक साथ कई जगहों पर सफलता हासिल की है। टॉप लीडरशिप के चुनाव प्रचार के बिना हासिल की गई AAP की इस बड़ी जीत पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह के ट्वीट को रिट्वीट कर बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि “उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले AAP के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्त्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। आम आदमी पार्टी पर अब देश के हर हिस्से में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। ये अच्छी बात है कि जनता अब धीरे-धीरे काम की राजनीति की तरफ बढ़ रही है। भविष्य AAP का ही है।”


ये भी पढेंःUP Nikay Chunav 2023: सभी 17 मेयर सीटों पर BJP ने लहराया परचम, जानें कौन हैं 14 नए मेयर

जानें कितनी सीटों पर की एंट्री

AAP ने UP Nagar Nikay Chunav 2023 के इस परिणाम में भले ही मेयर पद की एक भी सीट न पाई हो। लेकिन AAP ने पूरे उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर जीत हासिल कर एंट्री की है। जिसमें सबसे बड़ी बात यह है कि उसने राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस तक को यूपी में पछाड़ दिया है। इस चुनाव में AAP ने 3 नगर पालिका अध्यक्ष, 30 नगर पालिका परिषद सदस्य, 8 नगर निगम पार्षद और 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 61 सीटों पर सफलता हासिल की है। यूपी प्रभारी संजय सिंह ने इस जीत पर ट्वीट कर लिखा कि “यूपी की जनता को हार्दिक बधाई आपने नगर निकाय चुनाव में @ArvindKejriwal जी के मॉडल पर मुहर लगाई। AAP को Cong से आगे पहुंचा दिया। यूपी में AAP ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 3 और 1 समर्थित कुल 4 सीटें जीती। 7 नगर पंचायत चेयरमैन की सीटें जीती। भारी संख्या में पार्षद और सभासद…

ये भी पढेंःगुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026