---Advertisement---

AAP Protest on Slum: झुग्गी हटाने को लेकर AAP का जोरदार विरोध प्रदर्शन, DDA ने भेजा नोटिस

AAP Protest on Slum: दिल्ली में अवैध झुग्गियों को हटाने को लेकर भारी हंगामा हो गया है। इस संबंध में दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा कार्यालय के सामने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें दिल्ली की अवैध झुग्गियों को हटाने को लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आज एक नोटिस दिया है।  ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 14, 2023 7:13 अपराह्न | Updated: जनवरी 14, 2023 9:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

AAP Protest on Slum: दिल्ली में अवैध झुग्गियों को हटाने को लेकर भारी हंगामा हो गया है। इस संबंध में दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा कार्यालय के सामने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

आपको बता दें दिल्ली की अवैध झुग्गियों को हटाने को लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आज एक नोटिस दिया है।  इस बात की सूचना जैसे ही आम आदमी पार्टी को प्राप्त हुई  वैसे ही डीडीए के विरुद्ध दिल्ली की सडकों पर विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गए।  आप का आरोप है की ये सब भाजपा के संकेत पर हो रहा है।  

ये भी पढें: LG Saxena ने शक्तियों पर SC के आदेश को किया मानने से इनकार, बोले- CM Kejriwal

आप का आरोप भाजपा अपने संकल्प से मुकरी

अवैध झुग्गियों को डीडीए ने एक नोटिस जारी किया था। जिसको लेकर झुग्गीवासी अपनी इस समस्या को लेकर दिल्ली सरकार के पास पहुंचे और समाधान निकालने का आग्रह किया। इस विषय को आप ने लपक लिया और उसके कार्यकर्ता झुग्गीवालों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उत्तर गए। पार्टी का आरोप है कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने ‘जहां झुग्गी वहीं मकान देने का संकल्प  किया था। अब वही भाजपा चुनाव के पश्चात झुग्गों को  तुड़वाने का षड्यंत्र कर रही है। झुग्गी वाले समझ गए हैं कि उनके साथ भाजपा ने घोखा किया है।

भाजपा कार्यालय के समक्ष बड़ा प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विकास प्राधिकरण के नोटिस के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं का समूह भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगा, हंगामा देख दिल्ली पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए की अवरोधक खड़े कर दिए।  आप कार्यकर्ता इतने आक्रोश में थे कि उन्होंने सारे अवरोधक गिराते हुए   आगे बढ़ने लगे। उन्होंने भारी नारेबाजी करना आरंभ कर दिया। देखते ही देखते दिल्ली की सड़कों पर भारी हंगामा हो गया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया किन्तु स्थिति नियंत्रण में न देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार और पुलिस बल प्रयोग करते हुए आगे रोक दिए। 

फ़्लैट देकर संकल्प निभाए सरकार      

आप का कहना है झुग्गीवाले विगत कई वर्षों से यहां रह रहे हैं।  यहीं पले बढ़े हैं और अचानक इस सर्दी में उन्हें हटाने का आदेश दे दिया गया।  भाजपा को चाहिए कि  चुनाव में किए गए संकल्प  ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ के तहत झुग्गियों को हटाने से पूर्व झुग्गीवासियों को प्रथम फ्लैट बनाकर दे। जब तक प्रत्येक झुग्गीवासी को झुग्गी के पास ही मकान नहीं प्राप्त हो जाता, तब तक एक भी झुग्गी पर आम आदमी पार्टी बुलडोज़र नहीं चलने देगी।

ये भी पढें: शिक्षक प्रशिक्षण विवाद के मध्य आज CM Kejriwal की LG से भेंट, मिलेंगे सभी संवैधानिक साक्ष्यों के साथ 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026