---Advertisement---

Rajasthan Assembly Election 2023: कौन बनेगा राजस्थान का सीएम? बालकनाथ ने इन्हें बताया भावी CM

अलवर सांसद और तिजारा से बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ रहे महंत बालकनाथ ने वसुंधरा राजे को भावी मुख्यमंत्री बताया है। कुछ महीनों पहले भी बालकनाथ ने कहा था कि वसुंधरा राजे ही Rajasthan में मुख्यमंत्री फेस होंगी, शीर्ष नेतृत्व से इस बारे में हमारी बात हो चुकी है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 8, 2023 9:38 अपराह्न | Updated: नवम्बर 9, 2023 1:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भावी मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य दलों में भी इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस Assembly Election में राजस्थान के दो कद्दावर नेता अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे का सियासी वर्चस्व को लेकर कांटों की टक्कर है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार की चुनाव से पहले बीजेपी हो या कांग्रेस ने अपने सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में 3 दिसंबर को ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर राजस्थान में इस बार सत्ता परिवर्तन होता, और बीजेपी की सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री कौन होगा?

पूर्व सीएम के लिए बालकनाथ का बयान

बहरहाल, इन तमाम सवालों के बीच अलवर सांसद और तिजारा से बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे महंत बालकनाथ का ताजा बयान चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। नामांकन सभा में आए बालकनाथ ने कहा कि ”हमारी पूर्व और आने वाली CM वसुंधरा राजे जी का स्वागत सत्कार करने आने में मुझे थोडा विलंब हुआ है, जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।” गौरतलब है कि राजस्थान में बीजेपी के मुख्यमंत्री फेस की दौड़ में बाबा बालकनाथ को भी बताया जा रहा था। लेकिन अब उनके बयान से साफ हो गया है कि वें सीएम की रेस से बाहर हैं। जानकारी हो कि कुछ महीनों पहले भी बालक नाथ ने कहा था कि वसुंधरा राजे ही Rajasthan में मुख्यमंत्री फेस होंगी, शीर्ष नेतृत्व से इस बारे में हमारी बात हो चुकी है।

राजस्थान में BJP को मिल सकती हैं 200 में से इतनी सीटें

जानकारी हो कि Rajasthan Assembly Election में बीजेपी ने वसुंधरा राजे और कांग्रेस ने अशोक गहलोत को उनकी परंपरागत सीट से प्रत्याशी बनाया है। जबकि मुख्यमंत्री का चेहरा अब तक घोषित नहीं किया है। मालूम हो कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच बेहद कड़े मुकाबले के आसार बन रहे हैं। जानकारी हो कि राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीट है। एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे की मानें तो राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 67-77 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, बीजेपी यहां बहुमत के साथ सत्ता में वापस आ सकती है। Opinion Polls में बीजेपी को 114-124 सीटें मिलने की संभावने जताई गई है। जबकि अन्य के खाते में 5-13 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026