---Advertisement---

चढ़ावा चोरी से लेकर चंपतराय पर Anurag Dhanda का कटाक्ष, ‘राम राज में राम लला जो लुटन लगे’ गाने से किया व्यंग्य

Anurag Dhanda: राम मंदिर को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने में आप नेता कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और इस सबके बीच चंदा चोरी को लेकर गामे के जरिए कटाक्ष किया। आइए जानते हैं इस बारे में उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2026 4:57 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आप के नेशनल मीडिया प्रभारी और नेता अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर वह मुखर हुए और इस बार अनुराग ढांडा के निशान पर राम मंदिर में आए चढ़ावे की चोरी है। दरअसल इस मुद्दे पर वह पहले भीमुखरहो चुके हैं और अब उन्होंने एक बार फिर से ‘रामराज में रामलला जो लुटन लगे’ गाने के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही वीडियो में चंपत राय से लेकर चढ़ावे के पैसे में हुई हेराफेरी का भी आरोप लगाया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

किस तरह राम मंदिर की सिफारिश में आए अनुराग ढांडा

दरअसल अनुराग ढांडा ने 2 मिनट 15 सेकंड के ‘रामराज में रामलला जो लूटन लगे’ गाने को शेयर किया है जिसके साथ में उन्होंने इशारों इशारों में इस मुद्दे पर अपनी आवाज को सबके सामने रखा है। जहां दिखाया जाता है कि कैसे राम मंदिर के चढावे के पैसे चोरी हो रहे हैं तो इसके अलावा चंपत राय पर भी उन्होंने निशान साधा है। उसके साथ गाने में हर एक लाइन में राम मंदिर के मुद्दे पर बात की गई है। इसके साथ यह भी कहा गया कि एक भी केस नहीं दर्ज की गई।

राम मंदिर में चंदा चोरी पर क्या बोले Anurag Dhanda

यह पहली बार नहीं है जब राम मंदिर को लेकर अनुराग ढांडा मुखर हुए हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए के चंदा चोरी हो गए लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है। इस पाप में शामिल लोग कितने बड़े क्यों ना हो उन्हें सीधे जेल में डालो।” उन्होंने करोड़ों लोगों के श्रद्धा की सिफारिश करते हुए इस मुद्दे पर अपनी आवाज मुखर की थी।

इसके साथ ही अक्सर अनुराग ढांडा सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर सरकार पर सवाल उठाने में पीछे नहीं रहते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव होते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026