---Advertisement---

‘पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर..’ आप नेता Anurag Dhanda ने संघर्ष कर रहे सभी युवाओं को दी बधाई, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: देशभर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 21, 2026 3:33 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: देशभर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं के बीच लंबे समय से नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने जंतर-मंतर पर संघर्ष कर रहे युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका आंदोलन केवल नौकरियों के लिए नहीं, बल्कि देश की शिक्षा और भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित करने की लड़ाई है।

इसके अलावा आप नेता ने नीट के उम्मीदवारों को भी बधाई दी। मालूम हो कि आज से नीट पेपर एग्जाम शुरू हो चुके है जो 23 जून तक चलेंगे। मालूम हो कि नीट पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

Anurag Dhanda ने जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट पर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर कल से ही आंदोलन जारी है। वहां पर बैठे युवक शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा मांग कर रहे है। मालूम हो कि कॉकरोच जनता पार्टी के अध्य़क्ष अभिजीत दीपके और उनके अन्य सहयोगी लगातार जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

आज की परीक्षा के लिए सभी NEET उम्मीदवारों को और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर संघर्ष कर रहे सभी युवाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ”। आप नेता ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकारों की जिम्मेदारी है।

जंतर-मंतर पर जुटे युवा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और युवा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती में देरी और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता जैसे मुद्दों को लेकर जुटे हुए है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों की मेहनत के बाद यदि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियां होती हैं तो सबसे ज्यादा नुकसान मेहनती युवाओं को उठाना पड़ता है। युवाओं की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए तथा पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा मांग रहे है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026