Anurag Dhanda: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी की वजह से अफरातफरी मची हुई है और आम जनता को महंगाई की मार देखनी पड़ रही है। वहीं इस सबके बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आप नेता ने x पर फिर कुछ ऐसा कहा जो केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए काफी है। इस दौरान अनुराग ढांडा ने कहा कि मोदी सरकार जनता को तील तील मार रही है एक झटके में नहीं। निश्चित तौर पर इस पोस्ट के साथ ही आप नेता ने केंद्र सरकार पर तीखा व्यंग्य किया है।
पेट्रोल डीजल को कीमत बढ़ने को लेकर Anurag Dhanda ने क्या कहा
मोदी सरकार जनता को तिल तिल मार रही है, एक झटके में नहीं।
पिछले 10 दिन में मोदी सरकार ने पैट्रोल और डीजल की क़ीमत 7.50 रुपये बढ़ा दी है।
दिल्ली में आज पैट्रोल सौ के पार हो गया।पैट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये।
15 मई: कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
19 मई: पेट्रोल… https://t.co/yTj5or396B
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 25, 2026
अनुराग ढांडा ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा, “मोदी सरकार जनता को तिल तिल मार रही है, एक झटके में नहीं। पिछले 10 दिन में मोदी सरकार ने पैट्रोल और डीजल की क़ीमत 7.50 रुपये बढ़ा दी है। दिल्ली में आज पैट्रोल सौ के पार हो गया। पैट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये। 15 मई: कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 19 मई: पेट्रोल और डीज़ल के दाम में 90 पैसे की बढ़ोतरी, 23 मई: पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
और आज 25 मई को पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रेट बढ़ोतरी।”
10 दिन में चौथी बार बढ़ी कीमत तो मची अफरातफरी
इसके साथ ही पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी पर प्रकाश डालते हुए आप नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां बता दें कि देश में डीजल की कीमत में 2.71 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तक महंगाई की मार देखी जा रही है। वहीं 10 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अनुराग ढांडा ने अब इसे लेकर अपना रोष व्यक्त किया है।
