---Advertisement---

बीजेपी चंडीगढ़ अध्यक्ष ने पंजाबियों को सरेआम कहा ‘इमोशनल महामूर्ख’, वीडियो शेयर कर Anurag Dhanda ने किया वार

Anurag Dhanda: बीजेपी चंडीगढ़ के अध्यक्ष ने एक बार फिर पंजाबियों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं इस पर आप नेता ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2026 5:05 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: खेल प्रकोष्ठ भाजपा चंडीगढ़ कार्यक्रम में कथित तौर पर भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने पंजाब के लोगों को इमोशनल महामूर्ख कहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए अब आप के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने वार किया और इस पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि पंजाब के लोगों पर बीजेपी अध्यक्ष कटाक्ष करते हुए दिखते हैं। ऐसे में अनुराग ढांडा ने उनके विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है और इस पर आप नेता ने रिएक्ट किया है।

Anurag Dhanda ने बीजेपी चंडीगढ़ अध्यक्ष पर किया कटाक्ष

दरअसल चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने पंजाब के लोगों को लेकर बात करते हुए सरेआम यह कहते हुए दिखते हैं कि “जो पंजाबी होते हैं ना वह इमोशनल ब्लडी फूल होते हैं।” ऐसे में अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “यह बीजेपी चंडीगढ़ के अध्यक्ष हैं बीजेपी वाले हमेशा पंजाब और पंजाबियों के बारे में उल्टा सीधा बोलते रहते हैं।”

पंजाबी विरोधी बयान देकर फंसे बीजेपी चंडीगढ़ अध्यक्ष

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता का आरोप है कि भाजपा नेता अक्सर पंजाब और पंजाब के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक या गलत टिप्पणियां करते हैं। सोशल मीडिया पर जब बीजेपी अध्यक्ष का यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं एक बार फिर चंडीगढ़ और पंजाब की राजनीति चर्चा में है। दूसरी तरफ आप नेता ने भाजपा अध्यक्ष के इस बयान को पंजाबी विरोधी बताते हुए दिखे हैं।

अनुराग ढांडा ने जिस तरह से बीजेपी चंडीगढ़ के अध्यक्ष पर सवाल उठाया है वह फिलहाल चर्चा में है क्योंकि उन्होंने सरेआम सबके सामने पंजाबियों को इमोशनल महामूर्ख कहा है। यह सच है कि आप के नेशनल मीडिया प्रभारी अक्सर ज्वलंत मुद्दों अपनी टिप्पणी करने में पीछे नहीं रहते हैं और वह सुर्खियों में होते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026