---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई, उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह, आगजनी-तोड़फोड़ के मामले में 135 गिरफ्तार

Manipur Violence: मणिपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। हिंसा के मामले में सेना ने उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह किए है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 26, 2023 10:23 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: नॉर्थ ईस्ट में बसे मणिपुर में 3 मई को शुरू हुई हिंसा अभी भी जारी है। शांति की अपीलों के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्र से राज्य सरकार बार-बार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। लेकिन, इसका कोई असर नहीं हो रहा है। आए दिन आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। आम लोग तो छोड़िए नेता और मंत्री तक भी मणिपुर में सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिनों ही एक मंत्री के घर को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। सुरक्षाबल भी शांति बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Ordinance Row: केंद्र के अध्यादेश पर AAP का कांग्रेस पर निशाना, कहा-‘मोहब्बत की बात करते हैं, पर दुकान दिखाई नहीं देती’

उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह किए

इसी बीच राज्य पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार को सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह कर दिए। उपद्रवियों ने ये बंकर हिंसा प्रभावित इकालों में बना रखे थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य पुलिस और सेना ने मिलकर एक सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान तमेनलॉन्ग, पूर्वी इंफाल, बिश्नुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह किए गए है।

आगजनी-तोड़फोड़ के मामले में 135 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस दौरान गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। कई जगह मिमी मोर्टार गोले, राइफलें, बम और अन्य हथियार भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि हिंसा को लेकर कर्फ्यू का उल्लघंन करने, चोरी और आगजनी के मामलों में पुलिस ने अब तक 135 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कई क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षाबलों की टीम फ्लैग मार्च और सर्च ऑपरेशन चला रही है। लेकिन, ज्यादातर जिलों में स्थिति अंडर कंट्रोल है।

ये भी पढ़ें: Hajipur Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, डेयरी प्लांट में लीक हुई गैस, 1 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026