---Advertisement---

Arvind Kejriwal: सुनीता केजीरवाल ने लोगों के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर, कहा ‘अरविंद केजरीवाल को दे अपना आशीर्वाद’.., जानें डिटेल

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजीरवाल ने वीडियो के माध्यम से लोगों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आप इस नंबर के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को अपना आशीर्वाद दे सकते है। आप जो भी मैसेज के माध्यम से लिखना चाहे वह इस नंबर ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 29, 2024 1:10 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजीरवाल ने वीडियो के माध्यम से लोगों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आप इस नंबर के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को अपना आशीर्वाद दे सकते है। आप जो भी मैसेज के माध्यम से लिखना चाहे वह इस नंबर के माध्यम से भेज सकते है। गौरतलब है कि 28 मार्च को केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने 4 दिनों की कस्टडी और बढ़ा दी है।

सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा

सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो के माध्यम से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। उन्होंने कहा कि “हम आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं – केजरीवाल को आशीर्वाद। आप इस नंबर पर केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थना भेज सकते हैं”। वहीं कल हुई सुनवाई के दौरान सुनीता केजरीवाल कोर्ट रूम में मौजूद थी। जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यायाधीश के सामने अपनी कुछ दलीले रखी थी।

Arvind Kejriwal को ईडी ने 21 मार्च को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने उनके आवास से गिरफ्तार किया था। हालांकि आम आदमी पार्टी इसे एक राजनीति साजिश बता रही है। वहीं कल यानि 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था कि ईडी आम आदमी पार्टी को नष्ट करना चाहती है। वहीं उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया था।

31 मार्च 2024 को इंडिया गठबंधन और आप की महारैली

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी ने एक महारैली का आयोजन किया है, जो दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई है। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन भी आप का पूरा समर्थन कर रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026