---Advertisement---

Arvind Kejriwal: सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा अरविंद केजरीवाल कोर्ट में देंगे कथित शराब घोटाले के पैसे की जानकारी, जानें पूरी खबर

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल यानि 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 28 मार्च को कोर्ट में सब कुछ बताएंगे। वह बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा कहां है। वह सबूत भी देंगे।” आपको बता ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 27, 2024 12:23 अपराह्न | Updated: मार्च 27, 2024 1:36 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल यानि 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 28 मार्च को कोर्ट में सब कुछ बताएंगे। वह बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा कहां है। वह सबूत भी देंगे।” आपको बता दें कि ईडी की तरफ कथित शराब घोटाला मामले में 21 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही आप के नेता और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जताया। गौरतलब है कि ईडी की कस्टडी खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल को कल 28 मार्च 2024 को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुनिता केजरीवाल ने क्या कहा?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, “दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या को लेकर जल मंत्री आतिशी को पत्र भेजा था। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। क्या वे चाहते हैं दिल्ली को बर्बाद करने के लिए? क्या वे चाहते हैं कि लोग पीड़ित रहें? अरविंद केजरीवाल इससे बहुत दुखी हैं। तथाकथित शराब घोटाले में ईडी ने 250 से अधिक छापे मारे हैं। वे इस तथाकथित के पैसे की तलाश कर रहे हैं। उन्हें अभी तक कुछ नहीं मिला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 28 मार्च को अदालत में सब कुछ बताएंगे। वह बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा कहां है। वह सबूत भी देंगे।”

आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के नेता और कार्यकर्ता इस लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बता दें कि इसमे इंडिया गठबंधन का भी पूरा साथ मिल रहा है। कल यानि 26 मार्च को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर जमा हुए थे। हालांकि पुलिस की तरफ से पटेल चौक मेट्रो स्टेशन लागू कर दी गई थी। वहीं कई नेताओं और मंत्री को हिरासत में भी लिया गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026