---Advertisement---

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्पूरी ठाकुर समेत इन हस्तियों को भारत रत्न से किया सम्मानित, जानें पूरी

Bharat Ratan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में इन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। बता दें कि इनमे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी शामिल है । कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 30, 2024 12:01 अपराह्न | Updated: मार्च 30, 2024 5:54 अपराह्न

Bharat Ratna
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Ratan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में इन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। बता दें कि इनमे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी शामिल है ।

कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत Bharat Ratna

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर को बिहार की सियासत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाला नेता माना जाता है। वहीं काफी लोकप्रियता होने के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। बता दें कि इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार के कई अन्य नेता शामिल रहे।

चौधरी चरण सिंह Bharat Ratna से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हापुड़ की बाबूगढ़ छावनी के पास नूरपुर गांव में हुआ था। वहीं चौधरी चरण सिंह को किसानों को मसीहा कहा जाता था।

एमएस स्वामीनाथन को मिला भारत रत्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया। कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथ ने देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा काम किया था। उनके प्रयासों से देश को सूखे से बचाने में भी काफी मदद मिली थी।

पीवी नरसिम्हा राव भारत रत्न से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया। आपको बता दें कि पीवी नरसिम्हा राव लगातार 8 बार जीते और कांग्रेस पार्टी में 50 साल से ज्यादा गुजारने के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने थे।

लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत रत्न से सम्मानित करेंगी बता दें कि यह फैसला उनके स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। आडवाणी बीते तई महीनों से किसी सार्वजनिक समारोह या कार्यक्रम में नहीं दिखे थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026