---Advertisement---

गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

Sanjeev Jiva: 7 जून को उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट परिसर में आजीवन कारावास सजा काट रहे 48 वर्षीय गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ़ संजीव जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल सुबह 11:30 बजे अंसारी जगैंग के शूटर संजीव जीवा को लखनऊ जिला जेल से सेशन कोर्ट के लिए ले जाया ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 8, 2023 9:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sanjeev Jiva: 7 जून को उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट परिसर में आजीवन कारावास सजा काट रहे 48 वर्षीय गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ़ संजीव जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल सुबह 11:30 बजे अंसारी जगैंग के शूटर संजीव जीवा को लखनऊ जिला जेल से सेशन कोर्ट के लिए ले जाया गया था। संजीव जीवा की सुरक्षा में 10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे जिसमें से दो एसआई, 5 कॉन्स्टेबल और 3 हेड कॉन्स्टेबल थे। इसके बाद संजीव जीवा को दोपहर 2 बजे सेशन कोर्ट पहुंचे। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोर्ट रूम में संजीव जीवा की हत्या कर दी गई।

इस हथियार से की गई थी संजीव जीवा की हत्या

ऐसे में संजीव जीवा की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी मच गई है। कोर्ट रूम में सरेआम संजीव की हत्या में पुलिस की सुरक्षा के दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में धीरे-धीरे नए खुलासे हो रहे हैं। संजीव जीवा की हत्या के बाद जांच करने के लिए एसआईटी की टीम कोर्टरूम पहुंची। इस दौरान घटनास्थल की काफी बारीकी से जांच की गई। पुलिस को वह हथियार बरामद हुआ जिससे संजीव जीवा की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार 357 बोर्ड की अमेरिकन अल्फा रिवाल्वर से संजीव जीवा की हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया पर बीच कार्यक्रम में भावुक हुए CM Kejriwal, कहा-‘आज आपकी बहुत याद आ रही है’

चेक रिपब्लिक में बनी इस रिवाल्वर से किया था कतल

पुलिस में आगे जानकारी देते हुए बताया कि, यह रिवाल्वर 5 से 6 लाख रुपए में मिलती है। इसका एक कारतूस डेढ़ से दो हजार रुपए का मार्केट में मिलता हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि, पंजाब के लोग 357 बोर की अमेरिकन अल्फ़ा रिवाल्वर को शौकिया तौर पर रखते हैं। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, संजीव जीवा की हत्या जिस रिवाल्वर से हुई है वह चेक रिपब्लिक में बनी है।अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि हत्यारोपी विजय यादव को यह रिवाल्वर कहां से और कैसे मिली।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026