---Advertisement---

पूर्व सेना प्रमुख General VK Singh का बड़ा बयान, कहा-‘ जल्द भारत में होगा PAK के कब्जे वाला कश्मीर, बस थोड़ा इंतजार कीजिए’

General VK Singh: राजस्थान के दौसा में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने कहा कि कुछ समय इंतजार करें, POK का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 12, 2023 1:12 अपराह्न

General VK Singh
Follow Us
---Advertisement---

General VK Singh: केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह अपने एक बयान के चलते फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, राजस्थान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उसके नेताओं जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने POK को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि POK के विलय की मांग जल्द पूरी होगा। लेकिन, लोगों को थोड़ा इतंजार करना होगा। POK अपने आप ही भारत में मिल जाएगा।

‘अपने आप भारत में मिल जाएगा POK’

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछ गया की लोग POK को भारत में शामिल करने की मांग कर रहे हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ” POK का भारत में विलय अपने आप हो जाएगा, थोड़ा इंतजार करें।” इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। यही वजह है की BJP को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास को BJP को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

वीके सिंह ने प्रियंका गांधी को बताया अपरिपक्व

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें अपरिपक्व और बचकाना बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस ने राजस्थान में बेरोजगारी खत्म करने के अपने ही बड़े वादे को कुछ और कहकर तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक के 17 मामले सामने आए हैं, जिससे राजस्थान की मेहनतकश आबादी को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

कांग्रेस से नहीं संभल रहा राज्य, अब BJP की बारी’

वीके सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि हालांकि राजस्थान एक विकसित राज्य है, लेकिन पिछले साढ़े पांच वर्षों में यहां पेपर लीक और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इस क्षेत्र में डकैती, यौन शोषण और अन्य आपराधिक कृत्य में भी पीछले कुछ सालों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अब राज्य नहीं संभल रहा है। वहीं, जनता ने भी उन्हें सत्ता से बाहर फेंकने का मन बना लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel Attack Iran

मार्च 2, 2026

Sanju Samson

मार्च 2, 2026

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026