---Advertisement---

UP MLC By Election 2023 की दोनों सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत, CM Yogi ने ट्वीट कर दी बधाई

UP MLC By Election 2023: यूपी विधान परिषद उपचुनाव में सोमवार को दो सीटों के लिए हुई मतगणना के बाद देर शाम नतीजे भी घोषित हो गए। दोनों ही सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए। यूपी विधान परिषद की 2 सीटों पर हुए उप चुनावों में कुल 395 विधायकों ने मतदान में भाग लिया। ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 29, 2023 10:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP MLC By Election 2023: यूपी विधान परिषद उपचुनाव में सोमवार को दो सीटों के लिए हुई मतगणना के बाद देर शाम नतीजे भी घोषित हो गए। दोनों ही सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए। यूपी विधान परिषद की 2 सीटों पर हुए उप चुनावों में कुल 395 विधायकों ने मतदान में भाग लिया। जिसमें एक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र सिंह को 280 वोट तो उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के राम जतन राजभर को मात्र 115 वोट मिले। वहीं दूसरी सीट ओर भाजपा के पद्मसेन चौधरी को 279 वोट मिले तो उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के रामकरन को 116 वोट ही मिले। इस प्रकार सपा को दोनों ही सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा।

सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

भाजपा को मिली इस शानदार जीत पर सीएम योगी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि ” उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद हेतु संपन्न हुए उप-चुनाव में डबल इंजन सरकार के प्रत्याशी श्री पद्मसेन चौधरी जी एवं श्री मानवेन्द्र सिंह जी को जीत की हार्दिक बधाई! …पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप विजयी दोनों सम्मानित सदस्यों का लोकनिष्ठ आचरण, कर्मठता एवं अनुभव ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में सहायक होगा। ….आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।”

इसे भी पढ़ेंः Mann Ki Baat में PM Modi ने किया जापान दौरे को याद, कहा- ‘इतिहास संजोने से पीढियां लाभ उठाती हैं’

इस वजह से हुई थी सीट खाली

विगत 15 फरवरी 2023 को भाजपा एमएलसी लक्ष्मण प्रसाद को सिक्किम का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। तो एक और एमएलसी बनवारी लाल दोहरे का 15 फरवरी को निधन हो जाने के कारण दूसरी सीट खाली हो गई थी। इन चुनावों में ये 7 विधायक मतदान नहीं कर सके। जिसमें विधायक अब्बास अंसारी (सुभासपा) , इरफान सोलंकी(सपा) तथा रमाकांत यादव (सपा) जेल में बंद हैं। तो वहीं कांग्रेस के 2 तथा बसपा और मनोज पारस ( सपा) के 1-1 विधायक ने मतदान नहीं किया।

इसे भी पढ़ेंःNew Parliament Building: तमिल परंपराओं से सेंगोल की होगी नई संसद में स्थापना, जानें क्या है इसका चोल साम्राज्य से संबंध?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026