---Advertisement---

Budget Session 2023: आने वाला है Parliament का Budget सत्र, जानें देश कैसा होगा ‘यत्र तत्र सर्वत्र’

Budget Session 2023: नववर्ष के साथ ही देश की आर्थिक नब्ज़ कैसी होने वाली हैं ? अर्थशास्त्रियों,उद्द्योगपतियोंके साथ साथ सामान्य भारतीयों की दृष्टि में सरकार के आर्थिक नीतियों को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगती हैं इसी क्रम में प्रतीक्षा आरंभ हो जाती है।  सरकार के बजट सत्र के आगमन की।  आपको बता दें इस बार ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 3, 2023 1:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Budget Session 2023: नववर्ष के साथ ही देश की आर्थिक नब्ज़ कैसी होने वाली हैं ? अर्थशास्त्रियों,उद्द्योगपतियोंके साथ साथ सामान्य भारतीयों की दृष्टि में सरकार के आर्थिक नीतियों को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगती हैं इसी क्रम में प्रतीक्षा आरंभ हो जाती है।  सरकार के बजट सत्र के आगमन की। 

आपको बता दें इस बार के शीतकालीन सत्र के बाद संसद के बजट सत्र 2023 की 31 जनवरी 2023 से आरंभ होने की संभावना जताई जा रही है हर बार की भांति बजट सत्र का आरंभ राष्ट्रपति के अभिवादन भाषण से आरंभ होता है। इस बार के बजट सत्र का अभिवादन भाषण देश की नई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। संसद के सेन्ट्रल हाल में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधन का उनके कार्यकाल का प्रथम संबोधन होगा। उन्होंने जुलाई में ही देश के राष्ट्रपति का पद संभाला था। 

ये भी पढें: CM Arvind Kejriwal बोेले,कंझावला में ‘जो हुआ वो बेहद शर्मनाक’

दो चरणों में होगा बजट सत्र

आपको बता दें इस बार के बजट सत्र 2023 आधिकारिक आरंभ सदन में 1 फरवरी 2023  से होगा जिसका पहला चरण 10 फ़रवरी 2023 तक चलेगा।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फ़रवरी 2023 को केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण ही प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। संसद 10 फरवरी के पश्चात 5 मार्च तक अवकाश पर रहेगी।  इसके पश्चात 6 मार्च को पुनः आरंभ होकर 6 अप्रेल तक संसद का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। 

जानें और क्या क्या होगा इस दौरान   

आपको बता दें बजट सत्र के प्रथम चरण के दौरान दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होती है। फिर उसके बाद केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर चर्चा की जाती है।  इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत हुई बहस का जबाब देते हैं।  प्रधानमंत्री के पश्चात वित्तमंत्री बजट परभस का जबाब प्रस्तुत करती हैं।

बजट सत्र के द्वितीय चरण में सरकार के विधायी एजेंडे के अतिरिक्त विभिंन्न मंत्रकों द्वारा अनुदानित  मांगों पर चर्चा की जाती है।  इसी दौरान महत्वपूर्ण बिलों का भी सरकार सदन के पटल पर पेश कर सकती है।  पिछली बार नौ महत्वपूर्ण बिल इस सरकार ने प्रस्तुत किए थे जिसमे सात बिल सदन द्वारा पारित हो गए थे।

ये भी पढें: Bharat Jodo Yatra की गाजियाबाद में दस्तक, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी समेत हेल्पलाइन नंबर…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026