---Advertisement---

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 ने कैद की चांद की खूबसूरत तस्वीरें, वीडियो दिल छू लेगा

Chandrayaan 3: चन्द्रयान 3 धीर-धीरे अपने उद्देश्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान 3 से लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलग होने के बाद पहली बार लैंडर की तरफ से चांद के करीब की खूबसूरत तस्वीरों को कैद किया है। जिसका खास वीडियो इसरो की तरफ से जारी किया है। इस वीडियो में चांद ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 18, 2023 9:24 अपराह्न

moon video
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan 3: चन्द्रयान 3 धीर-धीरे अपने उद्देश्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान 3 से लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलग होने के बाद पहली बार लैंडर की तरफ से चांद के करीब की खूबसूरत तस्वीरों को कैद किया है। जिसका खास वीडियो इसरो की तरफ से जारी किया है। इस वीडियो में चांद की खास झलक देखी जा सकती है।

लैंडर विक्रम ने कैद की चांद की तस्वीरें

इस बड़ी सफलता के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसरो की तरफ से बड़ी जानकारी देते हुए बताया गया है कि,”लैंडर मॉड्यूल की स्थिति सामान्य है। एलएम ने सफलतापूर्वक एक डिबूस्टिंग प्रक्रिया को पूरा किया है। इससे अब इसकी कक्षा घटकर 113 किलोमीटर x 157 किलोमीटर रह गई है। दूसरी डिबूस्टिंग प्रक्रिया 20 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार देर रात दो बजे की जानी है।”

लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर 20 अगस्त को दूसरी ‘डिबूस्टिंग’ से गुजरेगा। जहां पर ये चांद के बेहद करीब पहुंच जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को ये रोवर सोफ्ट लैंडिग कर लेगा।

23 अगस्त का दिन है बेहद खास

इसरो के बयान की मानें तो लैंडर 23 अगस्त शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चांद पर पहुंचेगा। अगर ये सफलतापूर्वक लैंड कर लेता है तो अमेरिका, चीन और रुस के बाद भारत को ये बड़ी सफलता मिल जाएगी। चंद्रयान 3 का उद्देश्य चांद की सतह का विश्लेषण करके वहां पर पानी की तलाश के साथ रहस्यों को जानना है। आपको बता दें, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। तब से ये लगातार अपना काम कर रहा है। भारत के लिए आज का दिन काफी बड़ा दिन है वहीं, इसरो के लिए ये बड़ी सफलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026