CHANDRAYAAN-3 LIVE UPDATES: चांद पर भारत ने रखा ऐतिहासिक कदम, साउथ पोल पर उतरा विक्रम लैंडर, PM मोदी ने दी बधाई

Chandrayaan-3 Landing Live: भारत कुछ घंटों बाद दुनिया में इतिहास रचने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अब तक दुनिया का कोई भी देश चांद के साउथ पोल पर नहीं उतरा है।

Chandrayaan-3 Landing

Chandrayaan-3 Landing

Chandrayaan-3 Live Updates: भारत का तीसरा चांद का मिशन चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। विक्रम लैंडर ने दूसरी बार सफलापूर्वक डिबूस्टिंग को पूरा कर लिया है। ISRO ने कहा कि चंद्रमा पर जाने वाला भारतीय अंतरिक्ष यान अब तक सही से काम कर रहा है।

ISRO ने दावा किया है कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सही तरीके से लैंड करेगा और लैंडिंग के दिन किसी भी अनहोनी की आशंका नहीं है। ISRO ने यह भी बताया कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल स्थापित हो गया है। दोनों के बीच संचार भी स्थापित हो गया है। बता दें कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर होनी है। चांद के इस हिस्से में अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। अगर लैंडिंग सफल रहती है तो ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान की लैंडिंग (Chandrayaan-3 Landing Live) के इस ऐतिहासिक व महत्‍वपूर्ण मिशन से जुड़ी पल-पल की सभी अपडेट हम आपको यहां दे रहे हैं। नीचे सभी लाइव अपडेट (Chandrayaan-3 Live Updates) को टाइमलाइन के साथ पढ़ें:-

Exit mobile version